February 21, 2026
Trending

IPL 2025: ट्रेंट बोल्ट ने खोला सफलता का राज, बोले- मैं हमेशा नए ऑप्शन…

  • April 27, 2025
  • 0

Last Updated:April 27, 2025, 15:37 IST मुंबई इंडियंस के तेज गेंजबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा है कि मैं हमेशा नए विकल्प और नई रणनीति पर काम करता हूं.

IPL 2025: ट्रेंट बोल्ट ने खोला सफलता का राज, बोले- मैं हमेशा नए ऑप्शन…

Last Updated:

मुंबई इंडियंस के तेज गेंजबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा है कि मैं हमेशा नए विकल्प और नई रणनीति पर काम करता हूं. इन दिनों बहुत सारे ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके बारे में हमने कुछ नहीं सुना है या हम उनके खिलाफ नहीं खेले हैं.

IPL 2025: ट्रेंट बोल्ट ने खोला सफलता का राज, बोले- मैं हमेशा नए ऑप्शन...

Yashoraj IT Solutions

ट्रेंट बोल्ट ने क्या कहा?

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बल्लेबाज पावर-हिटिंग को एक अलग स्तर पर ले जाते हैं, लेकिन अगर गेंदबाज सटीकता से समझौता किए बिना आक्रामक बने रहने पर ध्यान केंद्रित करते हैं तो उनका भी दिन बन जाएगा. मौजूदा आईपीएल में टीम लगातार 200 से अधिक रन का स्कोर कर रही हैं और खिलाड़ियों और खेल विशेषज्ञों का मानना है कि टूर्नामेंट में किसी भी समय कोई भी टीम 300 रन के जादुई आंकड़े को छू सकती है.

बोल्ट ने कहा कि टी20 क्रिकेट बल्लेबाजों द्वारा बड़े शॉट लगाने के तरीके खोजने के साथ विकसित हुआ है, लेकिन इससे गेंदबाजों को भी विकेट लेने का मौका मिलता है. बोल्ट ने ‘जियोहॉटस्टार’ की विशेष सीरीज ‘जेन गोल्ड’ पर कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस टूर्नामेंट में 300 से अधिक का स्कोर बन जाएगा. ऐसा लगता है कि गेंद सीधी जा रही है, हालांकि मुझे लगता है कि देश के कुछ हिस्सों में यह अब भी स्विंग कर रही है.’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘गेंदबाजों के लिए पॉजिटिव बात यह है कि बल्लेबाज आक्रामक होकर खेलना चाहते हैं जिससे अवसर पैदा होते हैं. अगर हम सटीक गेंदबाजी करते हैं और आक्रामक बने रहते हैं तो मैच के किसी न किसी मोड़ पर गेंदबाजों का भी दिन होगा. मैं हमेशा नए विकल्प और नई रणनीति पर काम करता हूं. इन दिनों बहुत सारे ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके बारे में हमने कुछ नहीं सुना है या हम उनके खिलाफ नहीं खेले हैं. इसलिए आपको अपने खेल पर ध्यान देना होगा. अपनी रणनीति के प्रति स्पष्टता महत्वपूर्ण होती है तथा दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने से फर्क पड़ता है.’’

न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज ने कहा कि डेथ ओवरों में गेंदबाजी करना एक बड़ी चुनौती बन गई है और उनका प्रयास हमेशा बेहतर प्रदर्शन करना होता है और उन्होंने अपने कौशल या प्रदर्शन में कभी कमी नहीं आने दी है. उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छी तरह से अभ्यास करने और इन परिस्थितियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार रहने से जुड़ा है.’’

homecricket

IPL 2025: ट्रेंट बोल्ट ने खोला सफलता का राज, बोले- मैं हमेशा नए ऑप्शन…

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar