छोटे बच्चे लार क्यों टपकाने लगते हैं? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के उपाय
- April 27, 2025
- 0
Last Updated:April 27, 2025, 13:34 IST Child Drooling: बच्चों में लार टपकना सामान्य है और यह उनके सही विकास का संकेत है. 2 वर्ष की उम्र के बाद
Last Updated:April 27, 2025, 13:34 IST Child Drooling: बच्चों में लार टपकना सामान्य है और यह उनके सही विकास का संकेत है. 2 वर्ष की उम्र के बाद
Last Updated:
डॉक्टर से समझिए बच्चों में लार गिरने का कारण और बचाव. (Canva)
हाइलाइट्स
Child Drooling: किसी भी बच्चे का बचपन सबसे सुखद होता है. इस दौरान वह तमाम तरह की मस्तियां और शैतानियां करता है. ये हम सभी को अच्छा भी लगता है. कुछ बच्चों में लार टपकाने की भी एक आदत देखी जाती है. यह प्रक्रिया बच्चों में 3 महीने से ही शुरू हो जाती है. हालांकि, इसके लिए लोग मां को दोषी मानते हैं. लोगों में धारणा है कि, गर्भावस्था के दौरान किसी महिला की खाने की कोई भी इच्छा रह जाती है तो उसके बच्चे की लार टपकती है. अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोचते हैं तो यकीन मानिए कि आप गलत हैं. क्योंकि, डॉक्टर इसके पीछे की वजह कुछ और बताते हैं. अब सवाल है कि आखिर छोटे बच्चों के मुंह से लार क्यों टपकती है? बच्चे की लार टपकने की क्या है वजह? बचाव के लिए क्या करें उपाय? इस बारे में News18 को बता रही हैं राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज की पीडियाट्रिशियन डॉ. प्रियंका आर्य-
बच्चों की लार पर क्या बोले डॉक्टर
एक्सपर्ट के मुताबिक, छोटे बच्चों के मुंह से लार गिरना एक आम प्रक्रिया है. बच्चों का लार टपकना चिंता का विषय उस समय बन जाता है जब बच्चे की उम्र 2 वर्ष हो और बच्चा तब भी मुंह से लार टपका रहा हो. ऐसे में किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेकर बच्चे का पूरा इलाज कराना चाहिए.
बच्चों में लार गिराने के कारण
डॉ. प्रियंका के मुताबिक, बच्चों का लार टपकाना उनके सही विकास का संकेत माना जाता है. अगर वजह की बात करें तो, बच्चों के मुंह से सलाइवा या लार टपकाने के कई कारण हो सकते हैं. उनके मुंह में दांतों का आना, मसूड़ों का टाइट होना, लार ग्रंथि का विकसित होना. इन सबके अलावा बच्चों को निगलना नहीं आता जिसकी वजह से वे लार टपकाते हैं.
लार टपकने से बचाव के उपाय
डॉक्टर की मानें तो, वैसे तो बच्चों द्वारा लार टपकाना एक सामान्य बात है, लेकिन इसे रोकने के लिए आप उसके कपड़ों से रूमाल अटैच कर सकते हैं. जब बच्चा बातों को समझने लगे तब आप उसे समझा सकते हैं कि लार नहीं टपकानी चाहिए. यह बात समझाने के लिए आपको थोड़ी अधिक मेहनत की जरूरत पड़ सकती है. धीरे-धीरे जब बच्चों को समझ में आने लगता है और वे लार टपकाना कम कर देते हैं.
