February 21, 2026
Info Tech

21000Pa सक्शन पावर, 4000mAh बैटरी के साथ Mijia Wireless Floor Washer 4 Pro लॉन्च, जानें कीमत

  • April 27, 2025
  • 0

Xiaomi ने स्मार्ट होम लाइनअप में नए प्रोडक्ट Mijia Wireless Floor Washer 4 Pro को लॉन्च किया है। Mijia Wireless Floor Washer 4 Pro में 21,000Pa की सक्शन

21000Pa सक्शन पावर, 4000mAh बैटरी के साथ Mijia Wireless Floor Washer 4 Pro लॉन्च, जानें कीमत
Xiaomi ने स्मार्ट होम लाइनअप में नए प्रोडक्ट Mijia Wireless Floor Washer 4 Pro को लॉन्च किया है। Mijia Wireless Floor Washer 4 Pro में 21,000Pa की सक्शन पावर दी गई है। इसमें एंटी-टेंगल सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया है। Floor Washer 4 Pro में हाई परफॉर्मेंस मोटर लगी है। इसमें 134AW सक्शन और 23N ग्राउंड प्रेशर मिलता है। इनकी मदद से यह स्ट्रॉन्ग क्लीनिंग कर सकता है। इसमें पांच-लेवल का वाटर कंट्रोल सिस्टम दिया गया है जिसकी मदद से यह फर्श को जल्दी सुखाने में मदद करता है। साथ ही पैर फिसलने जैसी समस्या से भी बचाता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Yashoraj IT Solutions

Xiaomi Mijia Wireless Floor Washer 4 Pro Price

Xiaomi Mijia Wireless Floor Washer 4 Pro की कीमत (via) 1999 युआन (लगभग 23,000 रुपये) है। इसे चीन में Xiaomi Youpin से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। सेल 29 अप्रैल से शुरू होगी। 
 

Xiaomi Mijia Floor Washer 4 Pro Specifications

Mijia Floor Washer 4 Pro में हाई परफॉर्मेंस मोटर लगी है। इसमें 134AW सक्शन और 23N ग्राउंड प्रेशर मिलता है। इनकी मदद से यह स्ट्रॉन्ग क्लीनिंग कर सकता है। इसमें पांच-लेवल का वाटर कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। Floor Washer 4 Pro में 21,000Pa की सक्शन पावर दी गई है। इसमें एंटी-टेंगल सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया है। 

Floor Washer 4 Pro में नई डिजाइन की गई हाई-डेंसिटी रोलर ब्रश लगी है जो फ्लोटिंग मेटल स्क्रैपर बार के साथ पेअर होकर आती है। इसकी मदद से यह गंदगी और नमी को अच्छे से सोख लेता है और पानी सोखने की क्षमता को 23% बढ़ा देता है। Xiaomi का दावा है कि इसका ड्राइंग टाइम 39% तक कम हो गया है जबकि वाटर रेसिड्यू मार्क 41% तक कम हो गया है। 

यह फ्लोर वाशर अपग्रेडेड एंटी-हेयर एंटेंगलमेंट सिस्टम से लैस होकर आता है जो TÜV Rheinland सर्टिफाइड है। इसमें शार्क टूथ कॉम्ब स्ट्रक्चर दिया गया है और पावरफुल सक्शन है। यह 3000 बालों को हैंडल कर सकता है और गुच्छा नहीं बनने देता है। यानी घर में पालतू जानवरों के बालों के चलते इसके खराब होने का भी डर नहीं है। 

Mijia Floor Washer 4 Pro में 4000mAh की बैटरी लगी है। यह सिंगल चार्ज में 40 मिनट चल सकता है और 336 स्क्वायर मीटर के एरिया को क्लीन कर सकता है। इसमें 1000mL क्लीन वाटर टैंक लगा है और 700mL क्षमता वाला डर्टी वाटर टैंक लगा है। इसके अलावा इसमें LED डिस्प्ले भी है। यह वॉयस प्रॉम्प्ट सिस्टम को भी सपोर्ट करता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar