February 21, 2026
Trending

मुंबई के ED दफ्तर में लगी आग, कई दस्तावेज जलकर खाक, बिल्डिंग को भारी नुकसान

  • April 27, 2025
  • 0

Last Updated:April 27, 2025, 09:25 IST ED Office Fire: मुंबई के बल्लार्ड एस्टेट स्थित ED के जोनल ऑफिस में भीषण आग लगी, जिससे अहम दस्तावेज और सबूत जलकर

मुंबई के ED दफ्तर में लगी आग, कई दस्तावेज जलकर खाक, बिल्डिंग को भारी नुकसान

Last Updated:

ED Office Fire: मुंबई के बल्लार्ड एस्टेट स्थित ED के जोनल ऑफिस में भीषण आग लगी, जिससे अहम दस्तावेज और सबूत जलकर खाक हो गए. हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है.

मुंबई के ED दफ्तर में लगी आग, कई दस्तावेज जलकर खाक, बिल्डिंग को भारी नुकसान

Yashoraj IT Solutions

मुंबई स्थित ईडी के जोनल नंबर 01 दफ्तर में लगी आग में हुआ है बड़ा नुकसान. (X)

हाइलाइट्स

  • मुंबई के ED ऑफिस में भीषण आग लगी.
  • आग में कई अहम दस्तावेज जलकर खाक हो गए.
  • हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है.

मुंबई के बल्लार्ड एस्टेट स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जोनल ऑफिस नंबर-01 में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई, जिससे दफ्तर को भारी नुकसान पहुंचा है. इस आगजनी में ED के कई अहम दस्तावेज और सबूत जलकर खाक हो गए हैं. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह आग तड़के करीब ढाई बजे लगी और देखते ही देखते चौथे और पांचवें मंजिल पर फैल गई. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में बिल्डिंग के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

मुंबई में ED के दो दफ्तर हैं- जोनल ऑफिस 01 और जोनल ऑफिस 02… यह घटना जोनल ऑफिस 01 में हुई, जो बल्लार्ड एस्टेट में स्थित है. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन ईडी सूत्रों का कहना है कि इस आग की वजह से वहां रखे कई महत्वपूर्ण केस फाइल्स, जब्ती रिपोर्ट्स और डिजिटल सबूत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

ईडी अधिकारियों के मुताबिक, दफ्तर के कई हिस्सों में फाइल्स और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह जल गए हैं, जिससे कई मामलों की जांच पर भी असर पड़ सकता है. फिलहाल आग लगने की असली वजह का पता लगाने के लिए फायर डिपार्टमेंट और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है.

ईडी कार्यालय में जिस तरह से आग फैली और गंभीर नुकसान हुआ, उसे देखते हुए कई सवाल भी उठ रहे हैं. हालांकि एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि सभी महत्वपूर्ण जांचों का बैकअप मौजूद है और कामकाज को जल्द ही सामान्य करने की कोशिशें जारी हैं.

homenation

मुंबई के ED दफ्तर में लगी आग, कई दस्तावेज जलकर खाक, बिल्डिंग को भारी नुकसान

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar