February 21, 2026
Trending

गर्मियों में फिट रहने के लिए कौन सी करें एक्सरसाइज, जानें एएमयू के जिम ट्रेनर

  • April 27, 2025
  • 0

Last Updated:April 27, 2025, 07:12 IST Summer Workout Tips: गर्मी में जिम में एक्सरसाइज करते समय हल्की-फुल्की वर्कआउट करें और हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट से बचें. जिम जाते समय अपने

गर्मियों में फिट रहने के लिए कौन सी करें एक्सरसाइज, जानें एएमयू के जिम ट्रेनर

Last Updated:

Summer Workout Tips: गर्मी में जिम में एक्सरसाइज करते समय हल्की-फुल्की वर्कआउट करें और हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट से बचें. जिम जाते समय अपने साथ पानी की बोतल जरुर रखें और हल्के कपड़े पहनें. फिटनेस बनाए रखने के साथ ह…और पढ़ें

X

Yashoraj IT Solutions
तेज़

तेज़ गर्मी में भी जिम करें बेझिझक, जानें कौन-सी एक्सरसाइज़ हैं बेस्ट

हाइलाइट्स

  • गर्मी में हल्की-फुल्की वर्कआउट करें.
  • जिम में पानी की बोतल साथ रखें.
  • हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट से बचें.

अलीगढ़: गर्मी के मौसम में जिम में एक्सरसाइज करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन सही प्लानिंग और समझदारी से की गई वर्कआउट न सिर्फ आपकी फिटनेस को बनाए रखती है. बल्कि शरीर को ओवरहीटिंग से भी बचाती है. गर्मियों में तापमान अधिक होता है, जिससे शरीर जल्दी थकता है, पसीना अधिक निकलता है और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में जरूरी है कि जिम में की जाने वाली एक्सरसाइज का चयन सोच-समझकर किया जाए, ताकि शरीर को नुकसान न हो बल्कि फायदा हो.

एएमयू के जिम ट्रेनर ने बताया

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जिम ट्रेनर मजहर उल कमर बताते हैं कि गर्मी में जिम में एक्सरसाइज़ करते समय सबसे पहले ध्यान देने वाली बात यह है कि वर्कआउट की इंटेंसिटी बहुत अधिक न हो. हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट्स जैसे हेवी वेट ट्रेनिंग या एक्सट्रीम कार्डियो से बचना चाहिए, खासकर तब जब शरीर गर्मी के कारण पहले से थका हुआ हो. इसकी बजाय लाइट से मीडियम इंटेंसिटी की एक्सरसाइज़ जैसे ट्रेडमिल पर ब्रिस्क वॉक, स्टैटिक साइकलिंग, स्ट्रेचिंग, बॉडीवेट एक्सरसाइज़ और योग पर ध्यान देना बेहतर रहता है. यह न केवल शरीर को एक्टिव बनाए रखता है, बल्कि ओवर-एक्सर्शन से भी बचाता है.

जिम में पानी की बोतल जरूर रखें

इसके अलावा उन्होंने बताया कि गर्मी में वर्कआउट से पहले और बाद में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत ज़रूरी है. पानी की कमी से थकावट, चक्कर और कमजोरी आ सकती है. इसलिए जिम जाते समय पानी की बोतल जरूर साथ रखें और हल्के, सांस लेने वाले कपड़े पहनें जो पसीना आसानी से सोख ले. एयर कंडीशन्ड या वेंटिलेटेड जिम चुनना भी एक समझदारी भरा कदम होता है, जिससे शरीर का तापमान कंट्रोल में रहता है.

उन्होंने कहा कि गर्मी में जिम में एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य फिटनेस बनाए रखना होता है, न कि शरीर पर अतिरिक्त दबाव डालना. जब आप मौसम के अनुसार अपनी वर्कआउट रूटीन को ढालते हैं, तो न केवल आप सुरक्षित रहते हैं. बल्कि बेहतर परिणाम भी प्राप्त करते हैं.

homelifestyle

गर्मियों में फिट रहने के लिए कौन सी करें एक्सरसाइज, जानें एएमयू के जिम ट्रेनर

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar