दिल्ली: राजधानी दिल्ली में ज्यादातर पढ़ने वाले बच्चे और बाहर से आकर काम करने वाले लोग रहते हैं. वहीं, दिल्ली में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है और इस बार भी दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही है. जहां मिडिल क्लास के परिवार वाले लोग AC नहीं खरीद पाते हैं. इसलिए आज हम आपको दिल्ली एनसीआर के सबसे पुराने और सबसे बड़े कूलर मार्केट के बारे में बताने वाले हैं. जहां आपको पूरे दिल्ली के मुकाबले यहां सस्ते में कूलर मिल जाएगा. तो चलिए जानते हैं यह मार्केट कहां है और आप यहां से कैसे कूलर खरीद सकते हैं.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आगे कमला मार्केट में कूलर मार्केट लगता है. जहां साल के 12 महीने कुलर मिलते हैं. इस मार्केट के सबसे पुराने दुकानदार राकेश कुमार ने लोकल 18 की टीम से बात करते हुए बताया कि यह दिल्ली का 70 साल पुराना मार्केट है. जहां कुलर की खरीदारी करने के लिए लाइन से आपको 125 से ज्यादा दुकानें मिल जाएंगी. यहां आपको हर प्रकार के कुलर अच्छे क्वालिटी और अच्छे दाम में मिल जाएंगे.
जाने कूलर की कीमत
राकेश कुमार बताते हैं कि कुलर मार्केट में आपको 1500 से कुलर मिलने शुरू हो जाएंगे, जो की हाईएस्ट 18000 तक के इस मार्केट में कुलर मौजूद हैं. यहां आपके घर में लगाने से लेकर ऑफिस और फैक्ट्री तक के लिए कुलर मिल जाएंगे. वहीं, वह आगे बताते हैं कि यहां पर बहुत सी दुकान कूलर की मैन्युफैक्चरिंग करती हैं, जिस वजह से यहां दिल्ली के बाकी मार्केट के मुकाबले सस्ते में कुलर मिलते हैं.
जाने टाइम और लोकेशन
यह कूलर मार्केट सुबह 10:00 से लेकर रात 8:00 तक खुली रहती है, जिसकी लोकेशन की बात करें तो नजदीकी मेट्रो स्टेशन नई दिल्ली है. यहां आपको आपके बजट के हिसाब से कूलर मिल जाएगा.