हरिद्वार. आज 27 अप्रैल रविवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिश्रित प्रभाव लेकर आया है. आज आपको कार्यक्षेत्र और पारिवारिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. पारिवारिक सदस्य द्वारा आप पर बिना किसी वजह या छोटी-मोटी बात को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाया जा सकता है. ऐसे ही कार्यक्षेत्र में भी आपकी छोटी सी गलती के कारण आपके सहयोगियों या आपके जूनियर आरोप प्रत्यारोप लगा सकते हैं. वैवाहिक संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. प्रेम संबंधों में यदि आज आप प्रेम विवाह के बारे में बात करते हैं, तो आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे. छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को आज जॉब संबंधित कोई कॉल आ सकती है.
लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य रहेगा. कोई विवाद या बहस आदि होने के योग आज नहीं हैं. आज शांति के साथ आपका जीवन व्यतीत होगा. आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर लेकर जाने का प्लान बना सकते हैं. प्रेम संबंधों में भी आज स्थिति सामान्य ही रहेगी. आज आपके परिजन आपके प्रेम विवाह की बात आगे बढ़ा सकते हैं. यदि आज आप अपने प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने का प्रयास करेंगे, तो आपको भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. प्रेम विवाह के बारे में आज अपने प्रेमी/प्रेमिका या परिजनों से बात करना आपके लिए अच्छा रहेगा.
करियर राशिफल: वह बताते हैं कि जो जातक मेहनत और लगन से पढ़ाई कर रहे हैं, उनकी पढ़ाई में आज कोई भी रुकावट नहीं होगी. आज छात्रों की पढ़ाई अच्छी होने वाली है. आज आपके द्वारा जो भी सिलेबस तैयार किया जाएगा, वो आपके आने वाले समय में काम आएगा. साथ ही पढ़ाई करने में आज आपका काफी मन लगेगा. जो जातक नौकरी की तलाश में हैं या जिन्होंने नौकरी के लिए अप्लाई किया है, उन्हें आज इससे संबंधित कोई फोन आ सकता है. नौकरी संबंधित ईमेल या अन्य माध्यम से आपका इंटरव्यू टाइम सेट होगा. नौकरी या कोई नया कार्य करने के लिए आज का दिन काफी अच्छा है. आज आपके द्वारा शुरुआत करने पर आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.
व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज आपको दोपहर तीन बजे तक सावधान और संभलकर रहना होगा. कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी या अन्य कर्मचारी आपकी छोटी से छोटी गलती को लेकर आप पर आरोप-प्रत्यारोप लगा सकते हैं. कोई भी कार्य करते हुए आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी. दोपहर तीन बजे तक का समय आपके लिए अच्छा नहीं है. ऐसे ही परिवार का कोई सदस्य आप पर बेवजह, बिना बात के आरोप प्रत्यारोप लगा सकता है. कार्यक्षेत्र और पारिवारिक दृष्टि से आज आपको चुनौतियां मिलेंगी. बेवजह आप पर आरोप-प्रत्यारोप लगेंगे. इसके लिए आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी. कार्यक्षेत्र में आज कोई आर्थिक नुकसान नहीं होगा, इसलिए आज का दिन आर्थिक स्थिति को लेकर सामान्य रहेगा.
NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 9997509443 और 7895714521 पर संपर्क कर सकते हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.