February 21, 2026
Trending

Tips to make homemade Haldi: घर पर शुद्ध हल्दी बनाने का तरीका और फायदे

  • April 26, 2025
  • 0

Last Updated:April 26, 2025, 20:34 IST How to make homemade Haldi or Turmeric: घर पर हल्दी बनाने के लिए कच्ची हल्दी को सुखाकर पीसें. यह शुद्ध और फायदेमंद

Tips to make homemade Haldi: घर पर शुद्ध हल्दी बनाने का तरीका और फायदे

Last Updated:

How to make homemade Haldi or Turmeric: घर पर हल्दी बनाने के लिए कच्ची हल्दी को सुखाकर पीसें. यह शुद्ध और फायदेमंद होती है. मार्केट की हल्दी मिलावटी हो सकती है, जिससे सेहत को नुकसान हो सकता है. जानिए घर पर हल्द…और पढ़ें

Tips to make homemade Haldi: घर पर शुद्ध हल्दी बनाने का तरीका और फायदे

Yashoraj IT Solutions

घर पर शुद्ध हल्दी बनाने का तरीका और फायदे.

हाइलाइट्स

  • घर पर हल्दी बनाने के लिए कच्ची हल्दी सुखाएं और पीसें.
  • मार्केट की हल्दी में मिलावट हो सकती है, जो सेहत के लिए हानिकारक है.
  • घर की बनी हल्दी शुद्ध, चमकीली और करक्युमिन से भरपूर होती है.

How to make homemade Haldi or Turmeric: हल्दी का इस्तेमाल हर घर में प्रतिदिन सब्जी, दाल आदि बनाने में किया जाता है. हल्दी में मौजूद एक खास कम्पाउंड करक्युमिन बेहद फायदेमंद होता है, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है. अक्सर आप मार्केट से पैकेट वाली हल्दी पाउडर लाते होंगे, लेकिन कुछ लोग आज भी साबुत हल्दी का इस्तेमाल करते हैं. साबुत हल्दी को पीसकर सब्जी, दाल आदि में डालने से भोजन का स्वाद और रंग बढ़ जाता है. साथ ही कच्ची हल्दी सेहत के लिए अधिक फायदेमंद भी होती है.आप चाहें तो घर पर भी हल्दी बना सकते हैं. यह फायदेमंद और सौ प्रतिशत शुद्ध भी होगी. चलिए जानते हैं घर पर हल्दी बनाने के लिए क्या करना होगा.

होममेड हल्दी बनाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप

होममेड हल्दी बनाने के लिए आपको चाहिए अंडरग्राउंड स्टेम (raw haldi rhizomes). यह आपको मार्केट में मिल जाएगा. यह हल्दी के पौधे से निकाला गया ताजा और अनप्रॉसेस्ड जड़ होते हैं. सामान्य शब्दों में कहें तो ये कच्ची हल्दी होती है.

स्टेप 1- धूप में इस कच्ची हल्दी को 1-2 दिन सुखाएं
स्टेप 2- इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ दें.
स्टेप 3- इसे मिक्सर में डालकर महीन पाउडर की तरह पीस लें.
स्टेप 4- एक या दो बार छान लें.

तैयार है घर की बनी शुद्ध हल्दी. इसमें न तो कोई रंग मिलाया गया है और ना ही कोई केमिकल.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar