February 21, 2026
Trending

बस बहुत हुआ! कुछ दिनों में खुद देख लेना बिलावल… पुरी का पाकिस्तान को अल्टीमेटम

  • April 26, 2025
  • 0

Last Updated:April 26, 2025, 19:32 IST सिंधु जल समझौते को लेकर बिलावल भुट्टो-जरदारी ने ‘दरिया में खून-पानी’ वाला बयान दिया. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है

बस बहुत हुआ! कुछ दिनों में खुद देख लेना बिलावल… पुरी का पाकिस्तान को अल्टीमेटम

Last Updated:

सिंधु जल समझौते को लेकर बिलावल भुट्टो-जरदारी ने ‘दरिया में खून-पानी’ वाला बयान दिया. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि बिलावल अपनी दिमागी हालत चेक कराएं, कैसे-कैसे बयान दे रहे हैं.

बस बहुत हुआ! कुछ दिनों में खुद देख लेना बिलावल… पुरी का पाकिस्तान को अल्टीमेटम

Yashoraj IT Solutions

‘बस कुछ दिन इंतजार करो बिलावल’ (File Photos)

हाइलाइट्स

  • सिंधु जल समझौते पर भारत ने सस्पेंड करने का फैसला लिया है.
  • हरदीप सिंह पुरी ने बिलावल की मानसिक हालत पर सवाल उठाया.
  • बिलावल की तरह पाकिस्तान के और नेता अब भारत को धमकियां दे रहे हैं.

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जैसे ही सिंधु जल समझौते को सस्पेंड करने का फैसला लिया, इस्लामाबाद में खलबली मच गई. बौखलाहट में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के नेता बिलावल भुट्टो-जरदारी जहर उगलने लगे. सखर में एक जनसभा के दौरान बिलावल ने गीदड़भभकी दी, ‘सिंधु दरिया हमारा है, या तो पानी बहेगा या खून.’ बिलावल की इस उन्मादी तकरीर ने साफ कर दिया कि पाकिस्तान अभी भी जमीनी सच्चाई को समझने के लिए तैयार नहीं है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बिलावल की मानसिक हालत पर ही सवाल उठा दिया. उन्होंने कहा कि बिलावल को अपने दिमाग का चेकअप कराना चाहिए.

पुरी ने साफ कहा, ‘अब बहुत हो गया. अब इंतजार करो, कुछ ही दिन में सब दिखेगा.‘ यानी भारत अब चुप नहीं बैठने वाला. पाकिस्तान चाहे जितनी गीदड़भभकियां दे, पानी पर भारत का हक रहेगा और पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाकर ही दम लेगा.


source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar