February 21, 2026
Trending

बुंदेलखंड बुल्स की शानदार एंट्री: MPL सीजन-2 में इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

  • April 26, 2025
  • 0

Last Updated:April 26, 2025, 14:56 IST एमपीएल सीजन-2 में बुंदेलखंड बुल्स टीम उतरेगी, जिसमें चार खिलाड़ी बुंदेलखंड अंचल से चुने जाएंगे. चयन के लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन पंजीयन शुरू हो

बुंदेलखंड बुल्स की शानदार एंट्री: MPL सीजन-2 में इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

Last Updated:

एमपीएल सीजन-2 में बुंदेलखंड बुल्स टीम उतरेगी, जिसमें चार खिलाड़ी बुंदेलखंड अंचल से चुने जाएंगे. चयन के लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन पंजीयन शुरू हो रहा है. ट्रायल 12-13 मई को होंगे. चयनित खिलाड़ियों को कैंप में प्रशिक्षित …और पढ़ें

X

Yashoraj IT Solutions
Mpl 

Mpl 

हाइलाइट्स

  • एमपीएल सीजन-2 में बुंदेलखंड बुल्स टीम उतरेगी.
  • जिसमें चार खिलाड़ी बुंदेलखंड अंचल से चुने जाएंगे.
  • चयन के लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन पंजीयन शुरू हो रहा है.

सागर: मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) द्वारा आयोजित मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग (एमपीएल) सीजन-2 में इस बार बुंदेलखंड क्षेत्र की टीम भी भाग लेगी. इस टीम का नाम ‘बुंदेलखंड बुल्स’ रखा गया है. टीम के लिए चार खिलाड़ी बुंदेलखंड अंचल से चुने जाएंगे. चयन के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू होने वाली है, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकेगी.

लड़कों के साथ-साथ लड़कियों का भी चयन किया जाएगा. चयन ट्रायल 12 और 13 मई को होंगे. 14 से 16 मई के बीच खिलाड़ियों के बीच मुकाबले होंगे. इन्हीं मुकाबलों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ चार खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो बुंदेलखंड बुल्स की ओर से एमपीएल में खेलेंगे. चयनित खिलाड़ियों को एमपीसीए द्वारा निर्धारित मैच फीस भी दी जाएगी.

IPL के तर्ज पर होगा MPL
एमपीएल का आयोजन आईपीएल की तर्ज पर किया जा रहा है. पिछले वर्ष केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके बेटे महा आर्यमन सिंधिया ने ग्वालियर में एमपीएल की शुरुआत की थी. पहले सीजन में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों की टीमें शामिल हुई थीं. उसी समय बुंदेलखंड से भी टीम की मांग उठी थी, जिसे महा आर्यमन सिंधिया तक पहुंचाया गया. इस मांग को स्वीकार करते हुए सीजन-2 में बुंदेलखंड बुल्स टीम को शामिल किया गया है. बुंदेलखंड बुल्स टीम को ग्वालियर के व्यापारी रोहित बधावा ने खरीदा है.

बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रतिभाओं की नहीं है कोई कमी 
युवा शक्ति संगठन के आकाश सिंह राजपूत ने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, उन्हें केवल एक मंच की जरूरत थी. अब यह अवसर मिल रहा है, जिससे क्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे. सागर सहित संभाग के सभी जिलों के खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं.

100 खिलाड़ियों को जाएगा चुना
चयन प्रक्रिया के दौरान 50 से 100 खिलाड़ियों को चुना जाएगा. फॉर्म में पूछा जाएगा कि खिलाड़ी बल्लेबाज, गेंदबाज, ऑलराउंडर या विकेटकीपर है. लड़कियों के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और लड़कों के लिए 18 वर्ष रखी गई है. अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष निर्धारित की गई है. चयनित खिलाड़ियों के लिए कैंप भी आयोजित किए जाएंगे, जहां क्रिकेट की बारीकियां सिखाई जाएंगी.

सागर सहित अन्य स्थानों पर भी कैंप लगाए जाएंगे. पंजीयन के लिए खिलाड़ी 7049559681 और 9893991808 पर संपर्क कर सकते हैं.

homemadhya-pradesh

बुंदेलखंड बुल्स की शानदार एंट्री: MPL सीजन-2 में इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar