उधर सड़ रही थी पति की लाश, इधर सुहागन बन रही थी बीवी, मना ली सुहागरात!
- April 26, 2025
- 0
Last Updated:April 26, 2025, 11:22 IST मैनपुरी में एक और पति की जान बीवी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ने ले ली. अपने प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने
Last Updated:April 26, 2025, 11:22 IST मैनपुरी में एक और पति की जान बीवी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ने ले ली. अपने प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने
Last Updated:
प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या (इमेज- फाइल फोटो)
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में कई जानें जा रही है. इसी कड़ी में मैनपुरी में भी एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. इस हत्याकांड का खुलासा नहीं हो पाता लेकिन पुलिस की सजगता के कारन एक लावारिश लाश, जिसका अंतिम संस्कार किया जा चुका था, इस हत्याकांड से पर्दा उठ गया. बताया जा रहा है कि महिला के पति की घर वापसी के कारण वो अपने प्रेमी से मिल नहीं पा रही थी. इस कारण दोनों ने मिलकर पति को रास्ते से हटा दिया.
मैनपुरी के वंशीगोहरा में रहने वाले एक शख्स की हत्या उसकी पत्नी ने ही प्रेमी से करवा दी. इसके बाद शव को सिकंदराराऊ में ठिकाने लगा दिया था. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई. इसके बाद पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया. शव का चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया था. लेकिन कुछ समय बाद एक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसके बाद एक के बाद एक तार जुड़ते गए और हत्याकांड का खुलासा हो गया.
होली में घर आया था पति
तीस साल का समीर केरल में काम करता था. होली के मौके पर वो वंशीगोहरा में अपने किराए के घर में आया था. यहां उसकी पत्नी मीरा और बच्चे रहते थे. लेकिन समीर वापस केरल नहीं गया. पति के ना रहने के दौरान मीरा का रिंकू चौहान नाम के शख्स से संबंध जुड़ गया था. समीर के वापस ना जाने की वजह से रिंकू घर नहीं आ पा रहा था. ऐसे में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर समीर को रास्ते से हटाने का फैसला किया.
पहले मारा, फिर की शादी
रिंकू अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर समीर को नया फ्रिज दिलवाने के नाम ओर एटा ले गया जहां शाम को उसकी पत्थर से कुचक्र हत्या कर दी. शव को वहीं फेंक दिया और वापस लौट आए. इसके चौदह दिन बाद ही दोनों ने शादी कर ली. इधर अपने भाई से सम्पर्क ना होने पर समीर के बड़े भाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने बीवी के कॉल डिटेल खंगाले तो रिंकू से उसके संबंध का खुलासा हुआ. पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.
