February 20, 2026
Info Tech

Amazon Great Summer सेल 1 मई से, Samsung, Xiaomi, Oppo स्मार्टफोन समेत, TV, AC पर भारी छूट!

  • April 26, 2025
  • 0

Amazon Great Summer Sale 2025 भारत में शुरू होने वाली है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने अपनी गर्मियों की सेल की घोषणा कर दी है। साथ ही कंपनी ने इसकी

Amazon Great Summer सेल 1 मई से, Samsung, Xiaomi, Oppo स्मार्टफोन समेत, TV, AC पर भारी छूट!
Amazon Great Summer Sale 2025 भारत में शुरू होने वाली है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने अपनी गर्मियों की सेल की घोषणा कर दी है। साथ ही कंपनी ने इसकी डेट भी कंफर्म कर दी है। Amazon Prime मेंबर्स को सेल का एक्सेस थोड़ा पहले मिल जाएगा। कहा गया है कि सेल में कई तरह के आइटम्स पर कंपनी बड़ी छूट देने जा रही है। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स जैसे स्मार्टफोन, कम्प्यूटर, वाशिंग मशीन, रफ्रिजिरेटर आदि शामिल होंगे। इन सभी बड़े होम अप्लायंसेज समेत छोटे इलेक्ट्रॉनिक सामान पर भी भारी छूट मिल सकती है। Amazon ने सेल के दौरान मिलने वाले कुछ ऑफर्स की झलक भी दिखाई है। आइए जानते हैं सेल की तारीख, ऑफर्स और डिस्काउंट के बारे में सबकुछ। 
 

Yashoraj IT Solutions

Amazon Great Summer Sale 2025 Date, Offers

Amazon Great Summer Sale 2025 डेट 1 मई है। यानी 1 मई से सेल शुरू हो जाएगी। वहीं, अमेजन के प्राइम मेंबर्स को भारत में सेल का एक्सेस 12 घंटे पहले ही मिल जाएगा। यानी प्राइम मेंबर्स के लिए सेल 1 मई की रात को 12 बजे (12 A.M.) ही शुरू हो जाएगी। जबकि नॉन प्राइम मेंबर्स के लिए सेल 1 मई को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। 

बैंक डिस्काउंट और ऑफर्स की बात करें तो सेल के दौरान HDFC Bank के कस्टमर्स को क्रेडिट कार्ड या EMI ट्रांजैक्शन पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Amazon Pay ICICI Bank Credit कार्ड के माध्यम से खरीदारी करने पर यूजर्स 5% का कैशबैक ऑफर पा सकते हैं। Amazon Gift Cards के माध्यम से कस्टमर खरीद पर 10% एक्स्ट्रा भी बचा सकते हैं। इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑप्शन भी होंगे जिससे यूजर प्रोडक्ट पर ज्यादा से ज्यादा छूट पा सकेंगे।    123382,126165,124702

सेल के दौरान स्मार्टफोन जैसे Samsung Galaxy S24 Ultra, Galaxy A55 5G और Galaxy M35 5G को भी सस्ते में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा सेल में Xiaomi, Oppo, Vivo जैसी नामी कंपनियों के स्मार्टफोन भी डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदे जा सकेंगे। 

Amazon पर जारी की गई माइक्रोसाइट के अनुसार, सेल में लैपटॉप पर भी भारी छूट रहेगी। इसमें Lenovo, Asus, HP जैसे दिग्गज ब्रांड्स के लैपटॉप डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदे जा सकेंगे। इसके अलावा होम अप्लायंसेज जैसे स्मार्ट TV, एयर कंडिशनर आदि भी सस्ते दामों पर खरीदे जा सकेंगे। 
 

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar