वैशाख शिवरात्रि आज, शनिवार व्रत, भद्रा का साया, जानें मुहूर्त, रुद्राभिषेक समय
- April 26, 2025
- 0
Aaj Ka Panchang 26 April 2025: आज वैशाख शिवरात्रि और शनिवार व्रत है. आज भद्रा का साया है और पूरे दिन पंचक है. आज वैशाख कृष्ण त्रयोदशी, उत्तर
Aaj Ka Panchang 26 April 2025: आज वैशाख शिवरात्रि और शनिवार व्रत है. आज भद्रा का साया है और पूरे दिन पंचक है. आज वैशाख कृष्ण त्रयोदशी, उत्तर
Aaj Ka Panchang 26 April 2025: आज वैशाख शिवरात्रि और शनिवार व्रत है. आज भद्रा का साया है और पूरे दिन पंचक है. आज वैशाख कृष्ण त्रयोदशी, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र, वैधृति योग, वणिज करण, पूर्व का दिशाशूल और मीन राशि में चंद्रमा है. मासिक शिवरात्रि पर निशिता मुहूर्त में शिव पूजा करते हैं, लेकिन जो इस समय में नहीं कर सकते हैं, वे दिन में कभी भी कर सकते हैं. शिव पूजा के समय ओम नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण करें. शिव चालीसा का पाठ करके शिवरात्रि की व्रत कथा सुनें. भगवान भोलेनाथ की आरती करें. भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र, भांग, धतूरा, गंगाजल, गाय का दूध, शहद, फूल, फल आदि का उपयोग करें. शिव कृपा से आपके कष्ट मिटेंगे और सभी संकट दूर होंगे. जिस भी मनोकामना से यह व्रत करेंगे, वह पूर्ण होगा. शिवरात्रि पर पूरे दिन शिववास होता है, इसलिए आज के दिन रुद्राभिषेक कराना फलदायी होता है.
शिवरात्रि के साथ आज शनिवार व्रत भी है. जो लोग शनिवार का व्रत रखते हैं, उनसे शनि देव प्रसन्न होते हैं. शनि देव की पूजा में काला तिल, उड़द, नीले फूल, शमी के पत्ते और फूल, सरसों के तेल आदि का इस्तेमाल करते हैं. शनिदेव को गुलाब जामुन का भोग लगाएं. शनि चलीसा, शनि स्तोत्र का पाठ करें, उसके बाद शनिवार व्रत कथा सुनें. शनि देव की आरती करें. शनिवार को गरीबों को मदद करें. उनको भोजन, कपड़े, अन्न, जूते, चप्पल, दवाएं आदि दान करें. आप चाहें तो लोहे या स्टील के बर्तन दान कर सकते हैं. साढ़ेसाती और ढैय्या में छाया दान करें. जिनकी कुंडली में शनि कमजोर हैं या शनि दोष है तो वे लोग काले या नीले रंग के कपड़े शनिवार को पहनें. वैदिक पंचांग से जानते हैं शिवरात्रि का मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, पचंक, भद्रा, राहुकाल, चौघड़िया आदि.
आज का पंचांग, 26 अप्रैल 2025
आज की तिथि- त्रयोदशी – 08:27 ए एम तक, उसके बाद चतुर्दशी – 04:49 ए एम, अप्रैल 27 तक
आज का नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद – 06:27 ए एम तक, रेवती – 03:39 ए एम, अप्रैल 27 तक
आज का करण- वणिज – 08:27 ए एम तक, विष्टि – 06:40 पी एम तक, शकुनि – 04:49 ए एम, अप्रैल 27 तक
आज का योग- वैधृति – 08:42 ए एम तक, विष्कम्भ – 04:35 ए एम, अप्रैल 27 तक, फिर प्रीति
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- मीन – 03:39 ए एम, अप्रैल 27 तक, फिर मेष
पंचक: पूरे दिन
ये भी पढ़ें: शनि के घर में जाएगा पाप ग्रह राहु, 8 राशियों के लिए कष्टकारी होंगे दिन, रोग, तनाव, धन हानि की आशंका!
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:45 ए एम
सूर्यास्त- 06:53 पी एम
चन्द्रोदय- 05:03 ए एम, अप्रैल 27
चन्द्रास्त- 05:24 पी एम
शिवरात्रि के शुभ मुहूर्त
शिवरात्रि पूजा मुहूर्त: 11:57 पी एम से देर रात 12:40 ए एम तक
ब्रह्म मुहूर्त: 04:18 ए एम से 05:01 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:53 ए एम से 12:45 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:23 पी एम
अमृत काल: 01:31 ए एम, अप्रैल 27 से 02:56 ए एम, अप्रैल 27
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 07:23 ए एम से 09:02 ए एम
चर-सामान्य: 12:19 पी एम से 01:58 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:58 पी एम से 03:36 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:36 पी एम से 05:15 पी एम
ये भी पढ़ें: 40 साल बाद अक्षय तृतीया पर 3 ग्रहों का अद्भुत संयोग, बनेगा स्वर्ण योग, अखा तीज 6 राशियों के लिए खास
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 06:53 पी एम से 08:15 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:36 पी एम से 10:57 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:57 पी एम से 12:19 ए एम, अप्रैल 27
चर-सामान्य: 12:19 ए एम से 01:40 ए एम, अप्रैल 27
लाभ-उन्नति: 04:23 ए एम से 05:44 ए एम, अप्रैल 27
अशुभ समय
राहुकाल- 09:02 ए एम से 10:40 ए एम
गुलिक काल- 05:45 ए एम से 07:23 ए एम
यमगण्ड- 01:58 पी एम से 03:36 पी एम
दुर्मुहूर्त- 05:45 ए एम से 06:37 ए एम, 06:37 ए एम से 07:30 ए एम
भद्रा- 08:27 ए एम से 06:40 पी एम
भद्रा का वास- पृथ्वी पर
दिशाशूल- पूर्व
शिववास
भोजन में – 08:27 ए एम तक, श्मशान में – 04:49 ए एम, अप्रैल 27 तक, उसके बाद माता गौरी के साथ.
