xनई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले को लेकर दुनिया भारत के साथ खड़ी है. अमेरिका, इजरायल और रूस जैसे शक्तिशाली देशों ने भारत के साथ एकजुटता दिखाई है. सबने एक सुर में आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की बात कही है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘वो हमला बहुत भयानक था. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पहले से रहा है, लेकिन मुझे लगता है कि वे किसी ना किसी तरह इसका हल निकाल लेंगे. मैं दोनों नेताओं को जानता हूं. वहां तनाव है, लेकिन ऐसा पहले भी होता रहा है.’ ट्रंप की यह प्रतिक्रिया भारत की कूटनीतिक स्थिति को और मजबूत करती है.
वाइट हाउस की ओर से जारी ऑडियो में ट्रंप अंग्रेजी में कहते सुनाई दिए, ‘”…That was a bad one (terrorist attack)… The tensions have always been there (at the Indo-Pak border), but they’ll get it figured out, one way or the other. I know both leaders. There’s great tension between Pakistan and India, but that has always been there…”