Delhi Metro में रखें कीमती सामान, बनाया Digital locker, जानें कैसे करेगा काम
- April 25, 2025
- 0
Last Updated:April 25, 2025, 23:29 IST Delhi Metro Digital Locker : ये लॉकर अभी ऐसे मेट्रो स्टेशनों पर ही हैं, जहां यात्री एक जगह से दूसरी जगह जाने
Last Updated:April 25, 2025, 23:29 IST Delhi Metro Digital Locker : ये लॉकर अभी ऐसे मेट्रो स्टेशनों पर ही हैं, जहां यात्री एक जगह से दूसरी जगह जाने
Last Updated:
हाइलाइट्स
Digi locker in Delhi Metro. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए मेट्रो सबसे जरूरी ट्रांसपोर्ट बन चुका है. इसमें रोजाना लाखों की संख्या में लोग ट्रैवल करते हैं. यात्रा के लिए कई ऐसे नियम भी बनाए गए हैं, जिससे कई सामान आप मेट्रो में लेकर नहीं जा सकते. लेकिन अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. दिल्ली मेट्रो में एक खास डिजिटल लॉकर बनाया गया है, जहां आप अपना कीमती सामान रख सकते हैं. सवाल है कि ये डिजिटल लॉकर कैसा है, इसमें रखा सामान कितना सेफ होगा और इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं. आइए जानते हैं.
दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के कीमती सामान को सुरक्षित रखने के लिए DMRC ने डिजिटल लॉकर की सुविधा उपलब्ध करवाई है. ये लॉकर अभी सिर्फ ऐसे मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध है, जहां एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए इंटरचेंज किया जाता है. धीरे-धीरे दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशनों पर डिजिटल लॉकर बनाया जाएगा. इस डिजिटल लॉकर के अंदर आप अपना सामान जैसे लैपटॉप, मोबाइल फोन, और अन्य कीमती वस्तुएं सुरक्षित रख सकते हैं.
कैसे करें इसका यूज..
1. यात्री डिजिटल लॉकर का इस्तेमाल अपने मोबाइल फोन के जरिए कर सकते हैं, जहां उन्हें डिजिटल लॉकर लेने के लिए अपना नंबर रजिस्टर करना होगा. इसके बाद एक ओटीपी आएगा, उसके बाद आपका डिजिटल लॉकर लॉगिन हो जाएगा.
2. लॉगिन होने के बाद स्क्रीन पर आपको ऑप्शन दिया जाएगा, क्या किस साइज के लॉकर को बुक करना चाहेंगे, जिसमें आपको स्मॉल और मीडियम का विकल्प दिया जाएगा.
3. अगर आप स्मॉल लॉकर बुक करते हैं, उसके 1 घंटे की कीमत 20 रुपए है. मीडियम लॉकर का चार्ज 30 रुपए है. आप जितने समय के हिसाब से अपना लॉकर बुक करेंगे, उसी हिसाब से आपका किराया बढ़ता जाएगा.
4. लॉकर का साइज और पैसे पेमेंट करने के बाद आपको एक पिन डालने का ऑप्शन मिलेगा, जो आपके लॉकर का चाबी के रूप में काम करेगा. वही पिन डालकर आप अपने लॉकर को वापस खोल सकते हैं.
