हाईस्कूल में वाराणसी की ख्याति बनी सिटी टॉपर, प्रदेश में पाया आठवां स्थान
- April 25, 2025
- 0
Last Updated:April 25, 2025, 16:12 IST UP Board Exam Topper 2025: ख्याति सिंह ने बताया कि जब वो हाईस्कूल की परीक्षा देने जाती थी.उस समय उन्हें काफी डर
Last Updated:April 25, 2025, 16:12 IST UP Board Exam Topper 2025: ख्याति सिंह ने बताया कि जब वो हाईस्कूल की परीक्षा देने जाती थी.उस समय उन्हें काफी डर
Last Updated:
हाइलाइट्स
वाराणसी: यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. रिजल्ट आने के साथ ही स्टूडेंट्स के चेहरे की खुशी भी बढ़ गई. यूपी बोर्ड के हाईस्कूल परीक्षा में वाराणसी की ख्याति सिंह ने यूपी के टॉप 10 में जगह बनाई है. ख्याति ने 600 में से 580 नम्बर लाकर प्रदेश में आठवां स्थान पाया है. ख्याति वाराणसी जिले की सिटी टॉपर भी हैं.
ख्याति सिंह ने बताया कि जब वो हाईस्कूल की परीक्षा देने जाती थी. उस समय उन्हें काफी डर लगता था, लेकिन उनके पिता संजय सिंह ने उन्हें मोटिवेट किया और उनका हौसला बढ़ाया, जिसके कारण उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है. ख्याति ने बताया कि इसके लिए वो पूरे साल मेहनत की है और परीक्षा के समय भी 6 से 8 घण्टे तक पढ़ाई की.
माता-पिता और टीचर को दिया श्रेय
उनकी पढ़ाई में उनके घरवालों ने भी काफी सपोर्ट किया. ख्याति ने बताया कि परीक्षा के समय उनकी माता कंचन सिंह उन्हें घर का काम छोड़ पढ़ाई करने के लिए समय देती थीं और टीचर भी क्लास में विशेष ध्यान देते थे. ख्याति का सपना है कि वो आगे चलकर आईएएस अफसर बनें और देश की सेवा करें. ख्याति ने अपने सफलता का पूरा श्रेय अपने माता पिता और टीचर और स्कूल प्रबंधक को दिया.
पिता करते है अकाउंटेंट की नौकरी
ख्याति के इस सफलता के बाद उनके घर में भी खुशी का माहौल है. स्कूल से लेकर घर तक लोग उन्हें बधाइयां दें रहे है. बेटी की मेहनत और सफलता ने पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. बताते चलें कि ख्याति, वाराणसी के खुशहाल नगर की रहने वाली हैं और परमानंद पुर स्थित विकास इंटर कॉलेज की छात्रा हैं. ख्याति के पिता एक प्राइवेट कंपनी में अकॉउंटेट हैं और उनकी माता कंचन सिंह हाउस वाइफ हैं.
