यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में, upresults.nic.in के जरिए करें चेक
- April 25, 2025
- 0
UP Board 10th Result 2025 Live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज यानी 25 अप्रैल को कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है.
UP Board 10th Result 2025 Live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज यानी 25 अप्रैल को कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है.
UP Board 10th Result 2025 Live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज यानी 25 अप्रैल को कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. यह रिजल्ट दोपहर करीब 12:30 बजे जारी होगा. छात्र अपनी परीक्षा के रिजल्ट को UPMSP की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर देख सकते हैं. इसके अलावा, ऑफलाइन मोड के माध्यम से भी रिजल्ट उपलब्ध होंगे. इसके अलावा, छात्रों के लिए एसएमएस, डिजिलॉकर, उमंग ऐप और अन्य प्रमुख पोर्टल्स पर भी स्कोरकार्ड उपलब्ध होंगे. यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि जो ऑनलाइन रिजल्ट जारी किए जाएंगे, वे केवल प्रोविजनल होंगे. छात्रों को अपनी अधिकृत हार्डकॉपी के लिए अपने संबंधित स्कूल या कॉलेज से संपर्क करना होगा, जहां वे अपना डिटेल स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकेंगे.
यूपी बोर्ड स्कोरकार्ड में शामिल होंगे ये विवरण
कक्षा (10वीं/12वीं)
रोल नंबर
माता-पिता का नाम
जिला/स्कूल कोड
ग्रुप कोड
कुल अंक
अधिकतम अंक
रिजल्ट/डिवीजन
इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्रों की संख्या काफी बड़ी रही है. यह ध्यान रखना जरूरी है कि ऑनलाइन मिलने वाला रिजल्ट अस्थाई स्कोरकार्ड होगा. छात्र अपनी मूल मार्कशीट बाद में अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकेंगे. ऑनलाइन स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि और विषयवार अंक जैसे विवरण शामिल होंगे. पिछले वर्ष, 29,82,055 छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनमें से 22,93,467 छात्र पास हुए थे.
उत्तर प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को देखने के लिए छात्रों को अपना एडमिट कार्ड तैयार रखना होगा और इसमें से कुछ महत्वपूर्ण विवरण रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करना होगा.
रिजल्ट देखने के प्रमुख तरीके:
आधिकारिक वेबसाइट्स: रिजल्ट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे.
SMS: छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं.
डिजिलॉकर: डिजिलॉकर पोर्टल पर भी रिजल्ट डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा.
उत्तर प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 ऑनलाइन देखे जा सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स निम्नलिखित हैं.
यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट: upmsp.edu.in
यूपी बोर्ड रिजल्ट पोर्टल: upresults.nic.in
UPMSP डिजिलॉकर: results.digilocker.gov.in
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 के रिजल्ट के साथ-साथ जिलेवार परफॉर्मेंस के आंकड़े भी जारी किए जाएंगे. व्यक्तिगत अंकों के अलावा ये आंकड़े प्रदेश के विभिन्न जिलों में शैक्षणिक सफलता के रुझान और परफॉर्मेंस को बताएगा.
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 में लड़कियों के पास प्रतिशत में एक बार फिर से लड़कों की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद जताई जा रही है. पिछले साल की बात करें, तो यह भी रुझान देखने को मिला था कि कक्षा 10वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 93.40% रहा था. इस वर्ष भी इसी प्रकार के परिणामों की संभावना जताई जा रही है.
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूर है. यदि कोई छात्र इस न्यूनतम अंक सीमा को पार करने में विफल रहता है, तो उसके पास दो विकल्प होंगे.
पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation): छात्र अपने रिजल्ट के बारे में असंतुष्ट होने पर अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं.
कम्पार्टमेंट परीक्षा (Compartment Exam): जो छात्र मुख्य परीक्षा में पास नहीं हो पाएंगे, वे जुलाई 2025 में आयोजित होने वाली कम्पार्टमेंट परीक्षा में बैठने का विकल्प चुन सकते हैं.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. यह परिणाम प्रयागराज स्थित बोर्ड मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सार्वजनिक किए जाएंगे. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड के सीनियर अफसर भी मौजूद रहेंगे.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2025 की हाई स्कूल यानी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं पूरे राज्य में बढ़िया तरीके से आयोजित की गई थी. ये परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच कराई गई थी.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी को लेकर विशेष प्रबंध किए गए थे. कुल 8140 परीक्षा केंद्रों में से 998 केंद्रों को अतिसंवेदनशील और संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है.
यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 54,38,597 छात्रों ने पंजीकरण कराया था. इसमें से हाईस्कूल (10वीं) के लिए 27,40,151 छात्र परीक्षा के लिए शामिल हुए थे. वहीं इंटरमीडिएट (12वीं) में 26,98,446 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के सचिव भगवती सिंह ने जानकारी दी है कि इस बार छात्रों को अपनी मार्कशीट प्राप्त करने के लिए स्कूल जाने की आवश्यकता नहीं होगी. बोर्ड की ओर से मार्कशीट सीधे डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराई जाएगी.
डिजिटल मार्कशीट ऐसे करें एक्सेस
कक्षा 10वीं के छात्र: डिजिलॉकर पर लॉगिन करते समय अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
कक्षा 12वीं के छात्र: डिजिटल मार्कशीट देखने के लिए रोल नंबर और माता का नाम भरना होगा.
यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार इस बार की मार्कशीट नए रंग और डिजाइन के साथ होगी. यह मार्कशीट वाटरप्रूफ होगी और छात्रों को रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के भीतर अपने विद्यालय से मूल कॉपी हासिल कर सकते हैं.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज दोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी होने वाला है. जैसे ही प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त होगी, आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिए जाएंगे, जहां छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे.
upmsp.edu.in
upresults.nic.in
results.digilocker.gov.in
उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट अब कुछ ही समय में जारी होने वाला है. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर आसानी से देख सकते हैं. इसके साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर दिखाई दे रहे “UP Board High School (10th) Result” या “UP Board Intermediate (12th) Result” लिंक पर क्लिक करें.
अपनी आवश्यक जानकारी जैसे रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें.
‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सेव कर लें.
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित होने के 15 दिनों के भीतर छात्रों को उनके विद्यालयों के माध्यम से मूल मार्कशीट भी उपलब्ध करा दी जाएगी.
यूपी बोर्ड रिजल्ट के इस डुप्लीकेट मार्कशीट को अगले शिक्षण संस्थानों में एडमिशन और किसी भी सरकारी/निजी विभाग में नौकरी के लिए वेरिफिकेशन के दौरान उपयोग कर सकेंगे. यह मार्कशीट डिजीलॉकर और बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.
इस साल से यूपी बोर्ड ने छात्रों को एक बड़ी सुविधा दी है. रिजल्ट घोषित होते ही छात्रों को तुरंत डिजिटल डुप्लीकेट मार्कशीट मिलेगी. इसमें छात्र का नाम, पिता का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन संख्या और विषयवार अंक मौजूद होंगे.
यूपी बोर्ड की परीक्षा प्रदेश के 8,140 परीक्षा केंद्रों पर 2.91 लाख से अधिक CCTV कैमरों की निगरानी की गई थी. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए QR कोड वाली उत्तर पुस्तिकाओं का प्रयोग किया गया था. साथ ही अफवाहों को रोकने और सोशल मीडिया पर फैल रही गलत जानकारियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें भी एक्टिव रही.
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं इस वर्ष 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थी. केवल 12 कार्यदिवसों में परीक्षा प्रक्रिया पूरी कर ली गई. इसके बाद 19 मार्च से 2 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रदेश के 261 मूल्यांकन केंद्रों पर किया गया.
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकते हैं.
upmsp.edu.in
results.digilocker.gov.in
यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा सचिव भगवती सिंह और डायरेक्टर महेंद्र देव करेंगे. यह उनके लिए एक ऐतिहासिक पल होगा क्योंकि सचिव भगवती सिंह के कार्यकाल में पहली बार बोर्ड परीक्षा संपन्न हुई है.
