सरकार की चेतावनी: केदारनाथ, चारधाम और धार्मिक स्थलों की ऑनलाइन बुकिंग पर ऑनलाइन स्कैम
- April 25, 2025
- 0
टेक्नोलॉजी और इंटरनेट ने हमारे जीवन को आसान किया है, लेकिन इससे कुछ ऐसी घटनाएं भी सामने आने लगी हैं, जिससे लोगों की निजी जानकारी और पैसों की
टेक्नोलॉजी और इंटरनेट ने हमारे जीवन को आसान किया है, लेकिन इससे कुछ ऐसी घटनाएं भी सामने आने लगी हैं, जिससे लोगों की निजी जानकारी और पैसों की
एडवाइजरी के अनुसार, इन स्कैम में प्रोफेशनल जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइट, सोशल मीडिया प्रोफाइल और वॉट्सऐप अकाउंट केदारनाथ और चारधाम के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग, तीर्थयात्रियों के लिए गेस्ट हाउस और होटल बुकिंग, ऑनलाइन कैब/टैक्सी सर्विस बुकिंग और हॉलिडे पैकेज और धार्मिक टूर जैसी सर्विस मुहैया करवा रहे हैं।
इन पोर्टल से बुकिंग करने पर और पेमेंट करने के बाद जब कोई पुष्टिकरण नहीं आता है और न ही सर्विस मिलती है तो लोगों को पता चलता है कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है, उसके बाद कॉन्टेक्ट नंबर भी अनरीचेबल (पहुंच से बाहर) हो जाता है।
किसी भी तरह का भुगतान करने से पहले वेबसाइट की प्रामाणिकता को सत्यापित करें।
गूगल, फेसबुक या वॉट्सऐप पर किसी भी अंजान या स्पॉन्सर्ड लिंक पर क्लिक करने से पहले सत्यापित (वेरिफाई) करें।
सिर्फ आधिकारिक सरकारी पोर्टल या भरोसेमंद ट्रैवल एजेंसी से बुकिंग्स को क्रॉस चेक करें।
किसी भी फ्रॉड की स्थिति में नेशनल साइबरक्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल: www.cybercrime.gov.in या 1930 पर कॉल करके तुरंत रिपोर्ट करें।
केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग https://www.heliyatra.irctc.co.in से की जा सकती है।
चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://uttarakhandtourism.gov.in है।
बद्रीनाथ-केदारनाथ में ऑनलाइन पूजा बुकिंग, गेस्ट हाउस बुकिंग के लिए https://www.badrinath-kedarnath.gov.in आधिकारिक वेबसाइट है।
सोमनाथ ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://somnath.org है और गेस्ट हाउस की बुकिंग इसी के जरिए की जा सकती है।
