यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 News18 की वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकता है.
UP Board Intermediate Result LIVE: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट मार्कशीट में क्या बदलाव होगा?
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 LIVE: यूपी बोर्ड 12वीं मार्कशीट में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे. इस साल पहली बार ऐसा सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जिसे काटा या फाड़ा नहीं जा सकेगा. यह पानी में भींगने पर भी नहीं गलेगा और न ही दीमक इसे नष्ट कर पाएंगे. सिक्योरिटी के नजरिए से कई मॉडर्न फीचर भी ऐड किए गए हैं. इसके चलते फर्जी सर्टिफिकेट पहचानना आसान हो जाएगा.
UP Board 12th Result LIVE: किस साल सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा दी थी?
यूपी बोर्ड रिजल्ट 12वीं LIVE: साल 2023 में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा दी थी.
2024- 55,25,342
2023- 58,84,634
2022- 51,92,616
2021- परीक्षा नहीं हुई
2020- 56,10,819
upresults.nic.in 12th Result LIVE: साल 2024 में लड़कियां या लड़के, यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट में कौन था आगे?
यूपी बोर्ड रिजल्ट 12वीं LIVE: पिछले साल यानी 2024 में लगभग 25.6 लाख स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा दी थी. इनमें से 82.6 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे. इसमें लड़कियों ने 88.42 प्रतिशत के साथ लड़कों को पीछे छोड़ दिया था. लड़कों का कुल पास प्रतिशत 77.78 रहा था.
UP Board Intermediate Result LIVE: रोल नंबर भूल जाने पर यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 LIVE: कई स्टूडेंट्स हड़बड़ाहट में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का रोल नंबर भूल जाते हैं. वहीं, कुछ का एडमिट कार्ड भी मिस हो जाता है. इस स्थिति में यानी रोल नंबर के बिना यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. स्कूल से संपर्क करें
अपने स्कूल के प्रिंसिपल, क्लास टीचर या ऑफिस स्टाफ से संपर्क करें. स्कूल के पास आपके रोल नंबर का रिकॉर्ड होता है.
अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि और कक्षा का विवरण देकर रोल नंबर पता कर सकते हैं.
स्कूल से मार्कशीट या रिजल्ट की कॉपी भी मिल सकती है.
2. यूपी बोर्ड ऑफिस से संपर्क
अगर ऊपर बताए गए तरीके काम न आएं तो यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय (प्रयागराज, लखनऊ या अन्य) से संपर्क करें.
आपको अपनी पहचान (आधार कार्ड, स्कूल आईडी) और अन्य विवरण (नाम, जन्म तिथि, स्कूल का नाम) देनी होंगी.
बोर्ड आपके रोल नंबर को वेरिफाई करके रिजल्ट दे सकता है.
हेल्पलाइन नंबर: यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर (1800-180-5310 या अन्य) पर कॉल करें.
UP Board 12th Result LIVE: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए किन डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी?
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 LIVE: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर और स्कूल कोड जैसी डिटेल्स एंटर करनी होंगी. यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 से जुड़ी ये डिटेल्स आपको अपने एडमिट कार्ड पर मिल जाएंगी.
upresults.nic.in 12th Result LIVE: पिछले 5 सालों में यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा कितने स्टूडेंट्स ने दी?
upresults.nic.in 12th Result LIVE: पिछले 5 सालों में इतने स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा दी-
2024: 27,38,399
2023: 31,16,487
2022: 25,25,007
2021: 29,82,055
2020: 27,72,656
UP Board Intermediate Result LIVE: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 में कैसा रहा था?
UP Board Intermediate Result LIVE: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट टॉपर 2024
1- शुभम वर्मा (सीतापुर) – 489/500 अंक (97.80%)
2- विशु चौधरी – 488/500 अंक (97.60%)
3- काजल सिंह – 488/500 अंक (97.60%)
4- राज वर्मा – 488/500 अंक (97.60%)
5- कशिश मौर्या – 488/500 अंक (97.60%)
6- चार्ली गुप्ता – 488/500 अंक (97.60%)
7- सुजाता पांडे – 488/500 अंक (97.60%)
8- शीतल वर्मा – 487/500 अंक (97.40%)
9- आदित्य कुमार यादव – 487/500 अंक (97.40%)
10- अनामिका (इटावा) – 486/500 अंक (97.20%)
UP Board 12th Result LIVE: पिछले साल यूपी बोर्ड 12वीं पास प्रतिशत कितना रहा था?
UP Board 12th Result LIVE: साल 2024 में क्लास 12वीं में लड़कियों ने 88.42% और लड़कों ने 77.78% अंक हासिल किए थे.
upresults.nic.in 12th Result LIVE: पिछले 5 सालों में यूपी बोर्ड रिजल्ट कब-कब जारी हुआ था?
upresults.nic.in 12th Result LIVE: साल 2024 में यूपी बोर्ड रिजल्ट सबसे पहले घोषित किया गया था. जानिए, पिछले 5 सालों में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट कब-कब जारी हुआ:
2024: 20 अप्रैल
2023: 25 मई
2022: 29 अप्रैल
2021: 14 जुलाई
2020: 27 जुलाई
UP Board Intermediate Result LIVE: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट कितने तरीकों से चेक कर सकते हैं?
UP Board Intermediate Result LIVE: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 तीन मुख्य तरीकों से चेक किया जा सकता है:
1- यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट चेक करने के लिए इन वेबसाइट्स का इस्तेमाल करें- upmsp.edu.in, upresults.nic.in या results.digilocker.gov.in.
2- SMS के जरिए भी यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं.
3- इसके अलावा डिजिलॉकर पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
UP Board 12th Result LIVE: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें?
UP Board 12th Result LIVE: यूपी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट 2025 क्रैश होने पर स्टूडेंट्स डिजिलॉकर पर भी अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं.
1- डिजिलॉकर पर यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर विजिट करें.
2- मोबाइल नंबर या सिक्योरिटी पिन से लॉग इन करें या नया अकाउंट बनाएं.
3- आधार नंबर के जरिए अपना अकाउंट बनाएं.
4- लॉग इन करने के बाद SSC Mark Sheet विकल्प चुनें.
5- ‘UP State Board of Intermediate Examination’ सेलेक्ट करें.
6- अपना रोल नंबर और वर्ष चुनें.
7- इतना करते ही यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा. उसमें दर्ज डिटेल्स को अच्छी तरह से चेक करके डाउनलोड कर लें.
upresults.nic.in 12th Result LIVE: upresults.nic.in पर यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
upresults.nic.in 12th Result LIVE: स्टूडेंट्स upmsp.edu.in का सर्वर डाउन होने पर यूपी बोर्ड की अन्य वेबसाइट upresults.nic.in पर भी सरकारी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
1- यूपी बोर्ड की दूसरी वेबसाइट upresults.nic.in पर विजिट करें.
2- ‘UPMSP High School Result 2025’ या ‘UPMSP Intermediate Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
3- लॉगिन करने के लिए रोल नंबर एंटर करें.
4- फिर ‘View’ पर क्लिक करें.
5- इतना करते ही यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा. उसे चेक करके डाउनलोड कर लें.
UP Board Intermediate Result LIVE: यूपी बोर्ड परीक्षा कब हुई थी?
UP Board Intermediate Result LIVE: यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने पहली बार बोर्ड परीक्षा आयोजित कराई है. यूपी बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित हुई थी. 19 मार्च से 2 अप्रैल तक 261 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन किया गया था. इस साल 12 कार्य दिवसों में यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं. यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में कुल 5438597 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे. इनमें से 26,98,446 परीक्षार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी.
UP Board 12th Result LIVE: यूपी बोर्ड 12वीं मार्कशीट कब और कहां मिलेगी?
UP Board 12th Result LIVE: यूपी बोर्ड पहली बार इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 घोषित करने के साथ ही ऑनलाइन डुप्लीकेट मार्कशीट भी जारी करेगा. डुप्लीकेट मार्कशीट में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, रोल नंबर और विषय वार प्राप्तांक जैसी डिटेल्स मिलेंगी. इससे अभ्यर्थी को अगली क्लास में एडमिशन लेने में मदद मिलेगी. साथ ही नौकरी के समय संबंधित विभाग से वेरिफिकेशन में भी सहूलियत मिलेगी. हालांकि यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट घोषित होने के 15 दिन के अंदर मूल मार्कशीट भी संबंधित स्कूल में उपलब्ध कराई जाएगी.
upresults.nic.in 12th Result LIVE: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट कौन घोषित करेगा?
upresults.nic.in 12th Result LIVE: यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह और डायरेक्टर महेंद्र देव दोपहर 12.30 बजे यूपी बोर्ड के मुख्यालय प्रयागराज में रिजल्ट घोषित करेंगे. यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और www.results.digilocker.gov.in पर उपलब्ध रहेगा.
UP Board Intermediate Result LIVE: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट कैसे चेक करें?
UP Board Intermediate Result LIVE: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1. यूपी बोर्ड सरकारी रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट करें.
स्टेप 2. होमपेज पर Result के टैब पर क्लिक करें.
स्टेप 3. रिजल्ट टैब पर क्लिक करने के बाद सामने आए परिणामों में से 12वीं का विकल्प चुनें.
स्टेप 4. विकल्प चुनने के बाद सामने रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर जैसी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
स्टेप 5. डिटेल एंटर करते ही परिणाम स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा. इसे अच्छी तरह से चेक करके डाउनलोड कर लें.
UP Board 12th Result LIVE: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट कब जारी होगा?
UP Board 12th Result LIVE: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट आज, 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12.30 बजे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर घोषित किया जाएगा.