जाम, देरी और मौत.. ट्रैफिक में रेंगती रही एम्बुलेंस, बुजुर्ग मरीज ने तोड़ा दम!
- April 24, 2025
- 0
Last Updated:April 24, 2025, 18:29 IST Death In Ambulance Due To Traffic Jam: कांगड़ा के देहरा में एक बुजुर्ग मरीज की एंबुलेंस में रास्ते में मौत हो गई,
Last Updated:April 24, 2025, 18:29 IST Death In Ambulance Due To Traffic Jam: कांगड़ा के देहरा में एक बुजुर्ग मरीज की एंबुलेंस में रास्ते में मौत हो गई,
Last Updated:
हाइलाइट्स
कागड़ा. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो जिला कांगड़ा के देहरा का बताया जा रहा है. यह वीडियो एक स्थानीय युवक द्वारा बनाई गई है. वीडियो उस घटना की है जब सिविल अस्पताल देहरा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किए गए एक बुजुर्ग मरीज की एंबुलेंस में बीच रास्ते में मौत हो गई. बुजुर्ग मरीज की मौत के स्पष्ट कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है.
विभाग ने किया इनकार
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मरीज की मौत का एंबुलेंस के जाम में फंसने की चर्चाओं से कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि बड़ा सवाल यह है कि अगर किसी को इमरजेंसी हो और वह कई मिनटों तक जाम में ही फंसा रहे तो ऐसी स्थिति में कोई भी बड़ी घटना हो सकती है.
स्थानीय युवक ने किया वीडियो रिकॉर्ड
वायरल वीडियो स्थानीय युवक द्वारा बनाई गई है. युवक का कहना है कि लोक निर्माण विभाग को इस व्यस्त सड़क पर सुबह या शाम के समय या फिर रविवार जैसे छुट्टी वाले दिन ही टायरिंग का कार्य करना चाहिए था. लेकिन ठेकेदार द्वारा कार्यदिवस में टायरिंग की गई जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ.
व्यवस्था पर सवाल. इमरजेंसी में परेशानी की आशंका
युवक का कहना है कि जब व्यवस्था की लापरवाही के चलते हादसे होते हैं तब ही हम जागते हैं. अगर किसी व्यक्ति को इमरजेंसी में अस्पताल पहुंचना हो तो यही व्यवस्था उसके लिए आफत बन सकती है. इस सड़क मार्ग पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं. लेकिन टायरिंग के चलते जाम लगना आम बात बन चुकी है.
जाम से जोड़कर देखा जा रहा है मामला
संबंधित एंबुलेंस में सवार 75 साल के बुजुर्ग मरीज को देहरा अस्पताल से टांडा अस्पताल रेफर किया गया था. लेकिन बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. इस मौत को सड़क पर लगे जाम से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि विभाग ने इस बात से इनकार किया है कि मौत और जाम का कोई संबंध है.
अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा. लेकिन वीडियो और जमीनी हकीकत ने व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
