February 20, 2026
Trending

फुल स्पीड में दौड़ेगी भारत की इकोनॉमी, UBS ने अपग्रेड कर दी रेटिंग

  • April 24, 2025
  • 0

Last Updated:April 24, 2025, 17:55 IST ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ग्रुप एजी ने भारत को ‘अंडरवेट’ से अपग्रेड कर ‘न्यूट्रल’ कर दिया है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि

फुल स्पीड में दौड़ेगी भारत की इकोनॉमी, UBS ने अपग्रेड कर दी रेटिंग

Last Updated:

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ग्रुप एजी ने भारत को ‘अंडरवेट’ से अपग्रेड कर ‘न्यूट्रल’ कर दिया है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत है और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी प्रति शेयर आय (EPS) मे…और पढ़ें

फुल स्पीड में दौड़ेगी भारत की इकोनॉमी, UBS ने अपग्रेड कर दी रेटिंग

हाइलाइट्स

Yashoraj IT Solutions
  • भारत की रेटिंग ‘अंडरवेट’ से ‘न्यूट्रल’ हुई.
  • भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत है.
  • कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से फायदा.

नई दिल्ली. अमेरिकी टैरिफ के चलते दुनिया भर में काफी बदलाव दिख रहे हैं. ऐसे में ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ग्रुप एजी (UBS Group AG) ने भी इमर्जिंग मार्केट्स को लेकर अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव किया है. ब्रोकरेज फर्म ने भारत को ‘अंडरवेट’ से अपग्रेड कर ‘न्यूट्रल’ कर दिया है. यूबीएस कहा कि भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत है और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी प्रति शेयर आय (EPS) में बढ़त बनी हुई है. वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी देश की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा.

ब्रोकरेज फर्म ने आगे कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के पॉजिटिव पहलुओं में से एक यह है कि डिपॉजिट ग्रोत में सुस्ती के बावजूद बैंकों द्वारा जमा दरों को कम करने की बढ़ती इच्छा और सरकार की ओर से खपत को बढ़ाने के उपाय शामिल हैं.

भारत पर बन रही बुलिश राय
यूबीएस के स्ट्रैटिजिस्ट सुनील तिरुमलाई ने गुरुवार को जारी एक नोट में लिखा है कि डिफेंसिव और घरेलू अर्थव्यवस्था पर केंद्रित शेयरों को लेकर बढ़ती प्रायोरिटी के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज भारतीय बाजार को लेकर ज्यादा आशावादी हो रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, “हालांकि, कंपनियों के सामान्य परफॉर्मेंस के मुकाबले वैल्यूएशन अभी भी महंगे लग रहे हैं, लेकिन भारत अपनी घरेलू केंद्रित अर्थव्यवस्था के कारण ट्रेड अनिश्चितता के बीच डिफेंसिव दिख रहा है. साथ ही कच्चे तेल की कीमत में कमी का फायदा देश को मिल रहा है.”

और किन बाजारों को किया गया अपग्रेड?
इसके अलावा यूबीएस ने हांगकांग शेयर बाजार को डाउनग्रेड कर ‘ओवरवेट’ से ‘न्यूट्रल’ कर दिया गया है. इसकी वजह टैरिफ के कारण सेंटीमेंट का निगेटिव होना और अमेरिका से होने वाली आय पर ज्यादा निर्भरता है. ब्रोकरेज फर्म ने इंडोनेशिया को ‘न्यूट्रल’ से अपग्रेड कर ‘ओवरवेट’ कर दिया है. इसकी वजह वैल्यूएशन का कोविड लो के करीब होना और सरकारी फंड्स से सहायता मिलना है.

homebusiness

फुल स्पीड में दौड़ेगी भारत की इकोनॉमी, UBS ने अपग्रेड कर दी रेटिंग

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar