February 20, 2026
Trending

UPSC: 5 बार फेल, अब आखिरी पारी में मारी बाजी, हेड कांस्टेबल का बेटा बनेगा अफसर

  • April 24, 2025
  • 0

Last Updated:April 24, 2025, 11:12 IST UPSC Success Story: आशुतोष मिश्रा ने UPSC 2024 में 198वीं रैंक हासिल की. छतरपुर के आशुतोष ने 2019 से तैयारी शुरू की

UPSC: 5 बार फेल, अब आखिरी पारी में मारी बाजी, हेड कांस्टेबल का बेटा बनेगा अफसर

Last Updated:

UPSC Success Story: आशुतोष मिश्रा ने UPSC 2024 में 198वीं रैंक हासिल की. छतरपुर के आशुतोष ने 2019 से तैयारी शुरू की थी और 6वें प्रयास में सफलता पाई. उनके पिता उमाशंकर मिश्रा एसपी ऑफिस में रीडर प्रधान आरक्षक हैं…और पढ़ें

X

Yashoraj IT Solutions
आशुतोष

आशुतोष मिश्रा 

हाइलाइट्स

  • आशुतोष मिश्रा ने UPSC 2024 में 198वीं रैंक हासिल की.
  • 6वें प्रयास में सफलता पाई, 5 बार असफल रहे थे.
  • छतरपुर के आशुतोष ने 2019 से तैयारी शुरू की थी.

UPSC CSE Result 2024. कहते हैं कि लगातार प्रयास करते रहने से सफलता जरूर मिलती है, ऐसा ही कुछ आशुतोष मिश्रा के साथ हुआ. दरअसल, छतरपुर जिले के आशुतोष मिश्रा 2019 से यूपीएससी सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने आखिरी 6वें प्रयास में सफ़लता हासिल की.

आशुतोष बताते हैं कि कॉलेज के दौरान ही यूपीएससी सिविल सर्विसेज का सोच लिया था. मैंने 2019 में इंजीनियरिंग कंप्लीट की थी. कैंपस प्लेसमेंट में भी नहीं बैठा था, क्योंकि यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करनी थी.

छतरपुर से की स्कूल की पढ़ाई 
आशुतोष बताते हैं कि मैंने कक्षा 8वीं तक हिंदी माध्यम से पढ़ाई की है. इसके बाद एक्सीलेंस स्कूल से 12वीं तक अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की है. इसके बाद जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल ब्रांच से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया.

1 साल दिल्ली में रहकर की तैयारी 
बता दें, आशुतोष मिश्रा ने UPSC 2024 में 198 वीं रैंक हासिल की. घर में रहकर ही तैयारी करते रहे. हालांकि, शुरुआत में 1 साल के लिए दिल्ली गए थे. इसके बाद लॉकडाउन की वजह से घर आ गए और यहीं पर UPSC की तैयारी करने लगे. लगातार 5 बार से असफलता हाथ लग रही थी, लेकिन इस बार उन्होंने यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में 198वीं रैंक हासिल कर छतरपुर जिले का नाम रोशन किया.

5वें प्रयास में इंटरव्यू तक पहुंचे 
आशुतोष बताते हैं कि पिछली बार मेरा 5वां प्रयास था. प्री परीक्षा परीक्षा पास की, फिर मेंस क्लीयर कर इंटरव्यू तक पहुंचा, लेकिन कुछ मार्क्स से फेल हो गया था. इस बार 6वें प्रयास में सफ़लता मिली. आशुतोष मिश्रा के पिता उमाशंकर मिश्रा छतरपुर के एसपी ऑफिस में रीडर प्रधान आरक्षक हैं. वहीं माता होम मेकर हैं.

homecareer

UPSC: 5 बार फेल, अब आखिरी पारी में मारी बाजी, हेड कांस्टेबल का बेटा बनेगा अफसर

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar