पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को आधी रात बड़ा झटका दिया है. विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी कार्यवाहक उच्चायुक्त साद अहमद वर्राइच को साउथ ब्लॉक तलब किया और साफ शब्दों में पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया. ज्वाइंट सेक्रेटरी ने पाक राजनयिक को बता दिया कि भारत तीन पाकिस्तानी सैन्य राजनयिकों को persona non grata घोषित कर रहा है, यानी ये अब भारत में नहीं रह सकते. भारत ने रात के अंधेरे में पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है कि आतंक की साजिश रचोगे तो कीमत चुकानी होगी. आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान को कह दिया गया है कि ये तीनों राजनयिक फौरन देश छोड़ें.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…