दूल्हे के कान में कही ऐसी बात, वरमाला छोड़ भागा घर, वीडियो हो गया वायरल
- April 23, 2025
- 0
Last Updated:April 23, 2025, 11:53 IST Bihar News Hindi: छपरा में दूल्हा अफवाह के कारण शादी छोड़कर भागा, पुलिस ने बारातियों को थाने ले जाकर समझाया. दुल्हन आरती
Last Updated:April 23, 2025, 11:53 IST Bihar News Hindi: छपरा में दूल्हा अफवाह के कारण शादी छोड़कर भागा, पुलिस ने बारातियों को थाने ले जाकर समझाया. दुल्हन आरती
Last Updated:
हाइलाइट्स
Chapra News: छपरा से एक अनोखी शादी की तस्वीर सामने आई है. यहां एक दूल्हा स्टेज पर वरमाला लेकर खड़ा था. दुल्हन आने वाली थी कि किसी ने दूल्हे के कान में कुछ ऐसा कहा कि वह नाराज हो गया. दूल्हा स्टेज से उतरा और बिना शादी किए वहां से चला गया. जब मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और कुछ बारातियों और दूल्हे के संबंधियों को थाने ले गई. जब इस बात की जानकारी दूल्हे को मिली तो वह थाना पहुंचा, जहां दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शादी के लिए राजी किया गया.
दूल्ह बारात छोड़कर क्यों भागा
यह मामला भेल्दी थाना क्षेत्र के हकमा बिन टोली गांव का है. यहां दो चचेरी बहनों की शादी के लिए बारात आई थी. बैंड बाजे के साथ शादी की रस्में पूरी की जा रही थीं. वहीं, आरा जिले से आई दूसरी बारात में जयमाला की रस्म हो रही थी. डोरीगंज के जलालपुर बिंद टोली से हरेंद्र प्रसाद के पुत्र धीरज कुमार की शादी हकमा बिंद टोली निवासी बाहरण प्रसाद की पुत्री सुगंती उर्फ आरती से होनी थी. द्वार पूजा और जयमाला की रस्म शुरू हो चुकी थी. दूल्हा स्टेज पर बैठा दुल्हन के आने का इंतजार कर रहा था. इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि धीरज की होने वाली पत्नी आरती मंदबुद्धि है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. यह बात बारातियों के बीच आग की तरह फैल गई. इसके बाद दूल्हा और बाराती भागने लगे. लड़की वाले जयमाला की पूरी तैयारी कर चुके थे और लड़की को दरवाजे तक लाया जा रहा था. इसी बीच दूल्हा स्टेज से उतरकर बारातियों की ओर भागने लगा. हालांकि बारातियों में आए कुछ लोगों को भी इस मामले की जानकारी नहीं थी. जब आरती के परिजन को जानकारी मिली कि दूल्हा और उसके परिवार के लोग कुर्सी छोड़कर अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रहे हैं, तो कुछ बाराती डोरीगंज की ओर निकल गए. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना भेल्दी थाना अध्यक्ष संदीप कुमार को दी. बिना समय गवाएं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद बारात पक्ष के कई लोगों को थाने ले आई. जब लड़के पक्ष को पता चला कि उनके रिश्तेदार पुलिस की कस्टडी में हैं तो वे थाने पहुंचे. वहां पुलिसकर्मियों और दोनों पक्षों के परिजन और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पंचायत हुई.
झूठी अफवाह फैलाई गई
लड़के पक्ष ने बताया कि उन्हें लड़की के मानसिक अस्वस्थ होने की जानकारी मिली है, इसलिए वे शादी नहीं करना चाहते. इसके बाद बुद्धिजीवियों ने आरती से सबके सामने बात करवाई. इस दौरान दुल्हन आरती ने आत्मविश्वास के साथ अपनी बात की. इसके बाद साफ हो गया कि वह पढ़ी-लिखी और समझदार है और फैलाई गई अफवाह झूठी साबित हुई. लड़के पक्ष को अपनी गलती का एहसास हुआ और समाज के निर्णय के बाद फिर से बारात को दिन में ही लाया गया. इस बार बारातियों में पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवी भी शामिल थे. विवाह को लेकर गांव में विधिवत मंडप सजाया गया. महिलाओं ने वैवाहिक गीत गाकर पूरे माहौल को बदल दिया. गम का माहौल अचानक खुशियों में बदल गया. प्रशासन ने शादी को संपन्न कराकर ही अपने कर्तव्य स्थान तक लौटे, इस कार्य को लेकर प्रशासन की भी खूब प्रशंसा हो रही है.
