इन बच्चों के लिए वरदान है सरकार की ये योजना, हर महीने मिलेंगे 4 हजार रुपए
- April 23, 2025
- 0
Last Updated:April 23, 2025, 09:18 IST Sponsorship Scheme for Children: यह योजना देश के उन लाखों बच्चों के लिए आशा की नई किरण साबित हो सकती है, जिन्हें
Last Updated:April 23, 2025, 09:18 IST Sponsorship Scheme for Children: यह योजना देश के उन लाखों बच्चों के लिए आशा की नई किरण साबित हो सकती है, जिन्हें
Last Updated:
हाइलाइट्स
जौनपुर: केंद्र सरकार ने देश के असहाय, अनाथ और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई स्पॉन्सरशिप योजना की शुरुआत की है. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य और संरक्षण की आवश्यक सेवाएं प्रदान कर उन्हें एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर करना है.
इस योजना के तहत ऐसे बच्चे जो 18 वर्ष से कम आयु के हैं और जिनके माता-पिता का निधन हो चुका है या जो किसी भी कारणवश अपने परिवार का सहयोग नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं, उन्हें प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाएगी. यह सहायता राशि ₹4,000 सकती है, जो बच्चों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी. योजना का उद्देश्य न केवल बच्चों की बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना भी है.
जो पात्र बच्चों की पहचान करेंगी और उनकी जरूरतों का मूल्यांकन करेंगी. इसके बाद सहायता राशि आवंटित की जाएगी और उनकी प्रगति की नियमित निगरानी की जाएगी। सामाजिक कार्यकर्ता और स्वयंसेवी संगठन भी इस प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएंगे. सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस योजना के अंतर्गत सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी जाएगी. सभी आवेदनों और लाभार्थियों की जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाएगी ताकि कोई भी बच्चा योजना से वंचित न रहे.
यह योजना देश के उन लाखों बच्चों के लिए आशा की नई किरण साबित हो सकती है, जिन्हें अब तक जीवन की मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा है. सरकार का यह कदम न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक बड़ा प्रयास है, बल्कि यह आने वाले समय में भारत के मानव संसाधन को भी मजबूती प्रदान करेगा.
