पहलगाम हमले में किन-किन लोगों की गई जान, कौन-कितने लोग घायल, यहां देखें लिस्ट
- April 23, 2025
- 0
Last Updated:April 23, 2025, 05:45 IST Pahalgam Terror Attack Death List: एक बार फिर से भारत के आन को चोट देने की कोशिश की गई. आतंकवादियों ने मासूमों
Last Updated:April 23, 2025, 05:45 IST Pahalgam Terror Attack Death List: एक बार फिर से भारत के आन को चोट देने की कोशिश की गई. आतंकवादियों ने मासूमों
Last Updated:
पहलगाम आतंकी हमले में मरने वाले और घायल सैलानियों की सूची.
Pahalgam Terror Attack Death List: जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने भारत को ना भूलने वाला दर्द दिया है. 2019 के बाद से कश्मीर की घाटी में सबसे बड़ा टेरोरिस्ट अटैक था. मंगलवार का दिन था, देश विदेश से आए सैलानी यहां के मौसम का आनंद ले रहे थे, तभी गोलियों की तरह-तरह से लोग कांप उठे. दहशतगर्दो ने नाम पूछ-पूछ कर आईडी देख-देख कर लोगों को भूनना शुरू कर दिया.
इस हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है. कई लोग घायल है. घटना के खिलाफ देशभर में रोष का माहौल है. प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिका के दौरे से भारत वापस लौट रहे हैं, जो सीएसएस की बैठक में भाग लेंगे. इधर, गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर में जवानों के साथ मुस्तैद है. आगे की कार्रवाई के लिए डायरेक्ट कर रहे हैं.
इस आतंकी हमले में मरने वालों की लिस्ट जारी की गई है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया के हवाले से खबर है की महाराष्ट्र से छह टूरिस्टों की हत्या हुई है चार लोग गंभीर रूप से घायल है. वही इस आतंकी हमले में मरने वालों में दो विदेशी भी शामिल है.
शाम 8 बजे तक मरने वाले टूरिस्टों और उनके राज्य की जानकारी दी गई. इस हमले में महाराष्ट्र से 6 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, कई घायल हैं. पुणे के संतोष जगदाले और कौस्तुभ गणबोटे, पनवेल (मुंबई) के दिलीप देसले, अतुल मोने, हेमंत जोशी और कल्याण-डोंबिवली के संजय लेले की इस हमल में मौत हो गई है. वहीं, पनवेल के ही माणिक पटेल और एस भालचंद्र राव गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि जगदाले की पत्नी भी पुणे से हैं, जो इस हमले में घायल हैं. इसके अलावा, नागपुर के रूपचंदानी परिवार के तीन सदस्य भी घायल हुए हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया से इसकी पुष्टि की है कि डोंबिवली के मोने के दो रिश्तेदार हेमंत जोशी और संजय लेले भी मारे गए है, तीनों की उम्र 45 से 50 साल के बीच है. वे अपने परिवार के नौ सदस्यों के साथ रविवार को अहमदाबाद के रास्ते कश्मीर गए थे.
