February 20, 2026
Trending

ओला इलेक्ट्रिक की कॉम्पिटीशन ला रही 2,600 करोड़ का आईपीओ, कब से लगेगी बोली?

  • April 23, 2025
  • 0

Last Updated:April 23, 2025, 03:01 IST एथर एनर्जी लिमिटेड 2,626 करोड़ रुपये के आईपीओ के साथ शेयर बाजार में उतरेगी. आईपीओ 28-30 अप्रैल को खुलेगा. जुटाई रकम से

ओला इलेक्ट्रिक की कॉम्पिटीशन ला रही 2,600 करोड़ का आईपीओ, कब से लगेगी बोली?

Last Updated:

एथर एनर्जी लिमिटेड 2,626 करोड़ रुपये के आईपीओ के साथ शेयर बाजार में उतरेगी. आईपीओ 28-30 अप्रैल को खुलेगा. जुटाई रकम से नया प्लांट और कर्ज कम किया जाएगा. ओला इलेक्ट्रिक के बाद यह बड़ा आईपीओ होगा.

ओला इलेक्ट्रिक की कॉम्पिटीशन ला रही 2,600 करोड़ का आईपीओ, कब से लगेगी बोली?

Yashoraj IT Solutions

28 अप्रैल को खुलेगा कंपनी का आईपीओ.

हाइलाइट्स

  • एथर एनर्जी का 2,626 करोड़ का आईपीओ 28-30 अप्रैल को खुलेगा.
  • जुटाई रकम से नया प्लांट और कर्ज कम किया जाएगा.
  • ओला इलेक्ट्रिक के बाद एथर का बड़ा आईपीओ.

नई दिल्ली. इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी एथर एनर्जी लिमिटेड अपने बहुप्रतीक्षित 2,626 करोड़ रुपये के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के साथ शेयर बाजार में उतरने जा रही है. यह चालू वित्त वर्ष 2025-26 में बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने वाला पहला बड़ा आईपीओ होगा.

कंपनी के आरएचपी (Red Herring Prospectus) दस्तावेजों के मुताबिक, एथर एनर्जी का IPO 28 अप्रैल को खुलेगा और 30 अप्रैल को बंद होगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली प्रक्रिया 25 अप्रैल को ही शुरू हो जाएगी.

इस आईपीओ में दो हिस्से शामिल हैं. 2,626 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयरों का इश्यू, और प्रवर्तकों व मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1.1 करोड़ शेयरों की बिक्री (OFS).

आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल महाराष्ट्र में नया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर प्लांट लगाने और कंपनी के कर्ज को कम करने में किया जाएगा. इसके अलावा, एथर अपनी रिसर्च एंड डेवलपमेंट क्षमताओं को भी और मज़बूत करने की दिशा में काम कर रही है.

गौरतलब है कि इससे पहले ओला इलेक्ट्रिक ने अगस्त 2023 में 6,145 करोड़ रुपये का आईपीओ लाकर इस सेक्टर में हलचल मचा दी थी. अब एथर एनर्जी इस रेस में अगला बड़ा नाम बन सकती है.

homebusiness

ओला इलेक्ट्रिक की कॉम्पिटीशन ला रही 2,600 करोड़ का आईपीओ, कब से लगेगी बोली?

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar