पहलगाम हमले 25 से ज्यादा की मौत! गृह मंत्री अमित शाह पहुंच रहे श्रीनगर
- April 22, 2025
- 0
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्ट पर हुए आतंकी हमले में 25 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. मंगलवार
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्ट पर हुए आतंकी हमले में 25 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. मंगलवार
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्ट पर हुए आतंकी हमले में 25 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. मंगलवार सुबह आतंकवादियों ने पर्यटकों पर बड़ा हमला कर दिया. पर्यटकों का नाम पूछ-पूछकर आतंकियों ने उनपर गोली चलाई. अनंतनाग जिले के बैसरन घाटी के ऊपरी इलाकों में टूरिस्ट घूम रहे थे, तभी अचानक उनपर गोलीबारी कर दी गई. इस हमले में एक सैलानी की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी इस वक्त सउदी अरब में हैं. पीएम ने सउदी से गृह मंत्री अमित शाह को फोन मिलाया और तुरंत पहलगाम जाने का निदेश दिया. गृह मंत्री पहलगाम के लिए दिल्ली से निकल चुके हैं. इससे पहले अमित शाह आईबी चीफ, जम्मू-कश्मीर के डीजी और सेना व सीआरपीएफ के आला अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग भी की. पीएम मोदी इस मीटिंग में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उपलब्ध रहे. जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला भी इस घटना को लेकर काफी गंभीर हैं. वो तुरंत ही पहलगाम के लिए निकल रहे हैं.
गृह मंत्री अमित शाह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है. बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अलावा अधिकारी सहित जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल वीके सिन्हा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौजूद रहे. खुफिया सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक आतंकी टूरिस्ट के बड़े ग्रुप को टारगेट करने की फिराक में थे. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आतंकी फरार हो गए. सुनियोजित तरीके से टूरिस्ट को निशाना बनाया गया. गर्मियों के इस सीजन में घाटी में टूरिस्ट की संख्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है. टूरिस्ट को निशाना बनाकर आतंकी जम्मू-कश्मीर में सैलानियों के प्रवेश को रोकना चाहते हैं.
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एक्स पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्ट पर हुए आतंकी हमले से दुखी हूँ. मेरी संवेदनाएँ मृतकों के परिवार के सदस्यों के साथ हैं. इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे तथा उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को घटना के बारे में जानकारी दी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की. सभी एजेंसियों के साथ तत्काल सुरक्षा समीक्षा बैठक करने के लिए शीघ्र ही श्रीनगर के लिए रवाना होऊँगा.
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 25 से ज्यादा टूरिस्ट को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया. सूत्रों के हवाले से लोगों के मरने की पुष्टि हुई है. इस संबंध में अभी भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. पहले बताया गया था कि 20 से ज्यादा लोग इस हमले में घायल हुए हैं. गृह मंत्री अमित शाह फिलहाल श्रीनगर पहुंच रहे हैं.
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: अनंतनाग पुलिस की तरफ से पहलगाम आतंकी हमले में पर्यटकों के लिए 24/7 आपातकालीन सहायता डेस्क शुरू किया गया है। अगर आपका भी कोई परिचित या रिश्तेदार इस वक्त पहलगाम में घूमने के लिए आया है और आप उससे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं तो 📞 9596777669, 01932225870
और व्हाट्सएप नंबर 9419051940 पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं.
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: असदुद्दीन ओवैसी ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमला अत्यंत निंदनीय है और इसके दोषियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए. हम हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं. मृतकों के प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएँ और मैं घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ.
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: गुजरात के भावनग के जिला कलेक्टर मनीष कुमार बंसल ने कहा, “हमें सूचना मिली है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले में भावनगर के विनोद भट्ट नामक व्यक्ति घायल हो गया है. हम इस बारे में अधिक जानकारी एकत्र कर रहे हैं.” बता दें कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि अबतक हो चुकी है जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं.
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि पहलगाम आतंकी हमले के दौरान टूरिस्ट पर गोली चलाने से पहले आतंकियों ने उन्हें कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया. ऐसा इसलिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जिसे वो गोली मारने जा रहे हैं वो हिन्दू हैं या मुस्लिम. जो लोग कलमा नहीं पढ़ पाए, उनपर गोली दागी गई.
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती ने कहा, “मेरा गृह मंत्री से यही आग्रह है कि एक इंक्वायरी बैठे और इसकी जांच हो कि इस घटना के पीछे कौन लोग हैं. उनका क्या मकसद था? हमारी सुरक्षा एजेंसियों को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए. हम 6 साल से बोलते आ रहे हैं कि कश्मीर में हालात सामान्य नहीं हैं. अफसोस की बात है कि दिल्ली में बैठे लोगों को अभी भी समझ नहीं आ रहा है यहां ज़मीनी हक़ीक़त क्या है. यह सिर्फ इन पर्यटकों पर हमला नहीं है ये जम्मू-कश्मीर के हर नागरिक पर हमला है, ये कश्मीरियत पर हमला है.”
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा की तरफ से केंद्र सरकार से अपील की गई कि वो इस हमले में शामिल किसी भी आतंकी को ना बख्शें. उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि ऐसी वारदात को अंजाम देने वाले आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब भारत सरकार की तरफ से दिया जाना चाहिए.
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है, यह हमला नहीं होना चाहिए था. हम हमले की कड़ी निंदा करते हैं. जो लोग सोचते हैं कि वे इन हमलों के जरिए जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश करेंगे, वे सफल नहीं होंगे. जम्मू-कश्मीर बहुत मजबूत है, हिंदुस्तान बहुत मजबूत है. मैं उन लोगों से कहना चाहूंगा कि ऐसी हरकतें बंद करें, जम्मू-कश्मीर तरक्की के रास्ते पर चल रहा है, यहां इसके लिए कोई जगह नहीं है. उमर अब्दुल्ला वहां लोगों के बीच जा रहे हैं. यह राज्य और केंद्र सरकार दोनों की जिम्मेदारी है.”
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: कर्नाटक कांग्रेस के नेता बीके हरिप्रसाद ने पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब से डिमोनिटाइजेशन किया ये लोग कह रहे थे की आतंकवाद ख़त्म हो गया… जब से नरेंद्र मोदी आए हैं कहीं न कहीं हमले हो रहा हैं. कुछ भी कंट्रोल नहीं हो रहा. ये लोग हिन्दू मुस्लिम करके देश चलाने की कोशिश कर रहे हैं.
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में इस वक्त हाई-अलर्ट है. अनंतनाग जिले में सड़क पर गुजरने वाले एक एक व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है. सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी स्थिति को अपने कंट्रोल में ले लिया है। मकसद साफ है कि रात के अंधेरे में यह आतंकी जंगलों से भागने नहीं चाहिए.
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पहलगाम हमले पर कहा कि जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले से दुखी और क्षुब्ध हूँ. निर्दोष नागरिकों के खिलाफ़ हिंसा के ऐसे कृत्य पूरी तरह से अमानवीय और निंदनीय हैं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ. पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ़ एकजुट है और इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वालों के साथ है.
पहलगाम आतंकी हमला लाइव अपडेट्स: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवान ज्वाइंट तलाशी अभियान चला रहे हैं. भारतीय सेना की विक्टर फोर्स के अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ के जवान इस काम में लगे हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक विक्टर फोर्स के जवानों ने हमलावरों का पीछा करने के लिए घाटी में ऊंचे इलाकों में मोर्चा संभाल लिया है. विक्टर फोर्स जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. यह राष्ट्रीय राइफल्स के तहत काम करती है.
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: एक तरफ गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से श्रीनगर के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं, खबर आ रही है कि सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी भी पहलगाम आतंकी हमले के बाद घाटी के लिए निकल सकते हैं। आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान वो पहलगाम में मौजूद रह सकते हैं।
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम आतंकी हमले के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए. वो पहले श्रीनगर पहुंचेंगे. गृह मंत्री टूरिस्ट पर हुए इस हमले के दौरान घायल हुए लोगों से मिलेंगे. उन्होंने सुरक्षा बलों को आतकियों पर हमले की खुली छूट दी है.
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: पहलगाम आतंकी हमले पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सउदी अरब से एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा, ‘मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूँ. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएँ. मैं प्रार्थना करता हूँ कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएँ. प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है. इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा…उन्हें बख्शा नहीं जाएगा! उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा. आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा.
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: पहलगाम आतंकी हमले में यह बात सामने आ रही है कि आतंकियों ने गोली चलाने से पहले यह सुनिश्चित किया कि वो टूरिस्ट को ही अपना निशाना बना रहे हैं. उन्होंने लोगों से पहले नाम पूछे और फिर गोली चलाई. घाटी में अधिकांश लोग मुस्लिम समाज से हैं. ऐसे में टूरिस्ट के हिन्दू होने की पुष्टि होने के बाद उन्हें गोली मारी गई.
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: पहलगाम के स्थानीय निवासी मोहम्मद उमर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ‘हमारा सारा काम छिन गया है, हम परेशान हैं, हमारी आय का स्रोत हमसे छीन लिया गया है, हमें न्याय चाहिए.’ दरअसल, इतनी बड़ी वारदात के बाद स्थानीय लोगों को यह डर है कि आने वाले वक्त में जम्मू-कश्मीर में टूरिस्ट के आने की संख्या में इस वारदात के बाद गिरावट हो सकती है.
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: पहलगाम आतंकी हमले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी हमले की खबर से बहुत दुखी हूँ. निर्दोष नागरिकों पर यह हमला कायरतापूर्ण और अत्यंत निंदनीय है. मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं.
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: पहलगाम आतंकी हमले में घायलों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है. शुरुआती जानकारी के दौरान घायलों की संख्या पांच से छह बताई गई थी. बाद में कहा गया कि पहलगाम में टूरिस्ट पर हुए आतंकी हमले के दौरान 10 से 12 लोग घायल हुए हैं. अब यह जानकारी सामने आ रही है कि इस हमले में करीब 20 टूरिस्ट व स्थानीय लोग घायल हुए हैं. दावा किया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है. अबतक एक टूरिस्ट के मरने की बात सामने आ रही है.
