February 20, 2026
Trending

कौन हैं यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे, जान लें कहां से हुई है पढ़ाई-लिखाई

  • April 22, 2025
  • 0

Last Updated:April 22, 2025, 18:01 IST UPSC Result 2024 : प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने यूपीएससी में नंबर-1 रैंक हासिल किया है. उनकी पढ़ाई-लिखाई इलाहाबाद यूनिवर्सिटी

कौन हैं यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे, जान लें कहां से हुई है पढ़ाई-लिखाई

Last Updated:

UPSC Result 2024 : प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने यूपीएससी में नंबर-1 रैंक हासिल किया है. उनकी पढ़ाई-लिखाई इलाहाबाद यूनिवर्सिटी और बीएचयू से हुई है.

कौन हैं यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे, जान लें कहां से हुई है पढ़ाई-लिखाई

Yashoraj IT Solutions

UPSC Result 2025 : शक्ति दुबे ने यूपीएससी की तैयारी 2018 में शुरू की थी.

UPSC Result 2024 : संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा 2024 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. इसमें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक-1 के साथ पहला स्थान हासिल किया है. शक्ति दुबे ने यह उपलब्धि हासिल करके अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश और प्रयारागज का भी नाम रोशन किया है.

शक्ति दुबे ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने परिवार को दिया है. करीब 7 साल की मेहनत के बाद उनका सपना साकार हो गया. इस सफलता के बाद उनके परिवार में भी खुशी की लहर दौड़ गई है.

इलाहाबाद विवि और BHU से की है पढ़ाई

शक्ति दुबे का एकेडमिक बैकग्राउंड साइंस का रहा है. उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीएससी के बाद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से साल 2016 में बायो केमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन कंप्लीट किया था. इसके बाद वह उन्होंने साल 2018 में सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी में जुट गईं.  एक मॉक इंटरव्यू में शक्ति दुबे ने बताया है कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी इलाहाबाद में सेंट मैरी कॉन्वेंट घूरपुर से हुई है.

बीएससी एमएससी में थीं गोल्ड मेडलिस्ट 

बचपन से ही पढ़ाई में तेज रहीं शक्ति दुबे को इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बीएससी के दौरान गोल्ड मेडलिस्ट मिला था. इसके बाद बीएचयू से एमएससी बायोकेमिस्ट्री में भी उन्होंने शानदार एकेडमिक रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए यहां भी गोल्ड मेडल हासिल किया.

यूपीएससी 2023 में सिर्फ 2 अंक से नहीं हुआ था सेलेक्शन

शक्ति दुबे ने एमएससी करने के बाद वह बनारस से प्रयागराज लौटकर सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी शुरू की. यूपीएससी 2023 में उनका महज 2 अंक से फाइनल सेलेक्शन नहीं हो सका था. इसके बाद थोड़ी हताश हुईं लेकिन अंतत इस बार उनकी कामयाबी रंग लाई और उन्होंने इतिहास बना दिया.

यूपीएससी में ऑप्शनल सब्जेक्ट

साइंस बैकग्राउंड वाली टॉपर शक्ति दुबे के यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऑप्शनल सब्जेक्ट पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस थे.

homecareer

कौन हैं यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे, जान लें कहां से हुई है पढ़ाई-लिखाई

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar