February 20, 2026
Trending

वादियों का लुत्‍फ उठा रहे थे टूरिस्‍ट, तभी आतंकियों ने की ठाएं-ठाएं, 12 घायल

  • April 22, 2025
  • 0

Live now Last Updated:April 22, 2025, 17:01 IST Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया, जिसमें 4-6 सैलानी घायल हो

वादियों का लुत्‍फ उठा रहे थे टूरिस्‍ट, तभी आतंकियों ने की ठाएं-ठाएं, 12 घायल

Live now

Yashoraj IT Solutions

Last Updated:

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया, जिसमें 4-6 सैलानी घायल हो गए. आतंकियों ने टूरिस्ट ग्रुप को निशाना बनाया. वारदात को अंजाम देने के बाद वो …और पढ़ें

वादियों का लुत्‍फ उठा रहे थे टूरिस्‍ट, तभी आतंकियों ने की ठाएं-ठाएं, 12 घायल

पहलगाम टेररिस्‍ट अटैक. (News18 India)

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार सुबह आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया. अनंतनाग जिले के बैसरन घाटी के ऊपरी इलाकों में टूरिस्‍ट घूम रहे थे, तभी अचानक उनपर गोलीबारी कर दी गई. इस हमले में 4 से 6 पर्यटक घायल हो गए हैं. खुफिया सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक आतंकी टूरिस्ट के बड़े ग्रुप को टारगेट करने की फिराक में थे. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आतंकी फरार हो गए. सुनियोजित तरीके से टूरिस्‍ट को निशाना बनाया गया. गर्मियों के इस सीजन में घाटी में टूरिस्‍ट की संख्‍या काफी ज्‍यादा बढ़ जाती है. टूरिस्‍ट को निशाना बनाकर आतंकी जम्‍मू-कश्‍मीर में सैलानियों के प्रवेश को रोकना चाहते हैं.

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: पहलगाम में आतंकी हमला, अमरनाथ यात्रा पर निशाना?

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: पहलगाम में आतंकी हमले के पीछे की असल वजह अभी सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से नहीं बताई गई हैं. माना जा रहा है कि जुलाई के महीने में शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा से पहले श्रद्धालुओं को डराने के मकसद से यह हमला किया गया. पहलगाम ही वो स्‍थान है, जहां से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होती है.

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: द रेजिस्टेंस ऑफ़ फ्रंट ने ली आतंकी पहलगाम आतंकी हमले की जिम्‍मेदारी

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: पहलगाम आतंकी हमले के पीछे द रेजिस्टेंस ऑफ़ फ्रंट आतंकी संगठन का नाम सामने आ रहा है. संगठन ने खुद आगे आकर इस बड़ी वारदात की जिम्‍मेदारी ली है. सेना और सुरक्षा एजेंसियां इस दावे को वैरिफाई करने का प्रयास कर रही हैं.

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला, 12 सैलानी घायल

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आज दोपहर एक बड़ा आतंकी हमला हुआ. इस हमले में घायलों की संख्‍या बढ़कर अब 12 हो गई हैं. घायलों में अधिकांश लोग सैलानी हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्‍पताल ले जाया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

homejammu-and-kashmir

वादियों का लुत्‍फ उठा रहे थे टूरिस्‍ट, तभी आतंकियों ने की ठाएं-ठाएं, 12 घायल

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar