February 20, 2026
Info Tech

क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, बिटकॉइन का प्राइस 87,400 डॉलर से ज्यादा

  • April 22, 2025
  • 0

अमेरिका में प्रेसिडेंट Donald Trump के कई देशों से इम्पोर्ट पर टैरिफ लगाने से फैसले के बाद से पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट थी। क्रिप्टो

क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, बिटकॉइन का प्राइस 87,400 डॉलर से ज्यादा
अमेरिका में प्रेसिडेंट Donald Trump के कई देशों से इम्पोर्ट पर टैरिफ लगाने से फैसले के बाद से पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट थी। क्रिप्टो मार्केट में इस सप्ताह की शुरुआत तेजी से हुई है। सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में सोमवार को तीन प्रतिशत से अधिक का प्रॉफिट था। 

Yashoraj IT Solutions

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन 87,480 डॉलर से ज्यादा पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 3.20 प्रतिशत से अधिक की तेजी थी। Ether का प्राइस लगभग 1,642 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। तेजी वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Tron, BNB, Ripple और XRP शामिल थे। Cardano, Stellar और Polkadot में गिरावट थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.80 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.75 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में मजबूती दिख रही है। डॉलर इंडेक्स के तीन वर्ष के निचले स्तर पर जाने और मंदी की आशंका की वजह से बहुत से इनवेस्टर्स ने बिटकॉइन का रुख किया है। बिटकॉइन के 88,700 डॉलर से अधिक के मंथली हाई पर पर बंद होने से यह 92,000 डॉलर की ओर बढ़ सकता है। इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी के लिए 84,000 डॉलर पर मजबूत सपोर्ट है। Ether का प्राइस 1,500 डॉलर से अधिक पर होल्ड कर रहा है। इसके लिए 1,680 डॉलर के निकट रेजिस्टेंस है। 

हाल ही में व्हाइट हाउस के डिजिटल एसेट्स पर प्रेसिडेंट की एडवाइजर्स की काउंसिल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Bo Hines ने बताया था कि अमेरिका की सरकार बिटकॉइन की होल्डिंग के लिए अपने गोल्ड के रिजर्व का इस्तेमाल करने के तरीकों पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा था, “अगर हम गोल्ड के रिजर्व पर प्रॉफिट को भुनाते हैं तो यह बिटकॉइन खरीदने का एक अच्छा तरीका होगा।” Hines ने सीनेटर Cynthia Lummis की ओर से पेश किए गए बिटकॉइन एक्ट का भी जिक्र किया था। इसमें लगभग 10 लाख बिटकॉइन खरीदने का पक्ष लिया गया था। यह बिटकॉइन की कुल सप्लाई का लगभग पांच प्रतिशत होगा। ट्रंप ने बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर साइन किए थे। अमेरिका के स्ट्रैटेजिक बिटकॉइन रिजर्व में सरकार की ओर से जब्त किए गए बिटकॉइन को शामिल किया जाएगा। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar