SSC स्कैम में घिरी ममता सरकार, ओढ़ना बिछौना लेकर एसएससी भवन पर डटे टीचर्स
- April 22, 2025
- 0
Last Updated:April 22, 2025, 00:54 IST पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के सामने नया संकट आ गया है. एसएससी स्कैम की वजह से टीचर्स धरने पर हैं. सोमवार
Last Updated:April 22, 2025, 00:54 IST पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के सामने नया संकट आ गया है. एसएससी स्कैम की वजह से टीचर्स धरने पर हैं. सोमवार
Last Updated:
पश्चिम बंगाल में एसएससी स्कैम की वजह से टीचर्स धरने पर हैं.
हाइलाइट्स
पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद अब SSC (स्कूल सर्विस कमीशन) भर्ती घोटाले में नई मुसीबत में फंस गई है. सुप्रीम कोर्ट ने 3 अप्रैल को जो फैसला सुनाया, उससे 25,752 टीचर्स बेरोजगार हो गए हैं. सोमवार को उनका गुस्सा फूट पड़ा. वे अब कोलकाता के एसएससी भवन के बाहर ओढ़ना-बिछौना लेकर धरना दे रहे हैं. यह ममता सरकार के लिए दोहरी चुनौती बन गया है.
सुप्रीम कोर्ट ने 2016 की SSC भर्ती को रद्द करते हुए 25,752 शिक्षकों की नियुक्तियां निरस्त कर दीं, क्योंकि इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार पाया गया. जांच में सामने आया कि पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और अन्य नेताओं ने रिश्वतखोरी के जरिए नियुक्तियां की थीं. हालांकि, कोर्ट ने कहा था कि जो टीचर्स पढ़ा रहे हैं, उन्हें पढ़ाने के लिए कुछ वक्त मिल सकता है, ताकि बच्चों का भविष्य न खराब हो. इसी फैसले के बाद टीचर्स का गुस्सा ममता सरकार पर फूट पड़ा है.
टीचर्स की क्या डिमांड
टीचर्स की डिमांड है है कि उन लोगों की लिस्ट जारी की जाए, जिन्हें पढ़ाने का मौका मिलेगा. लगभग 19,000 पात्र उम्मीदवारों की सूची सोमवार शाम 6 बजे प्रकाशित की जानी थी, लेकिन साढ़े सात बजे तक भी सूची प्रकाशित नहीं हुई. इसके बाद सभी छात्र धरने पर बैठ गए. बेरोजगार शिक्षक फिलहाल एसएससी भवन के सामने धरना दे रहे हैं. उनकी मांग है कि सूची आज ही प्रकाशित की जाए. कुछ लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि सूची प्रकाशित नहीं की गई तो वे पूरी रात विरोध प्रदर्शन करेंगे. विरोध प्रदर्शन को संभालने के लिए एसएससी कार्यालय के सामने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसकी वजह से खींचतान भी देखने को मिली.
पुलिस के साथ झड़प
विरोध प्रदर्शन को नियंत्रित करने की कोशिश करते समय पुलिस की बेरोजगार शिक्षकों से झड़प हो गई. पुलिस की बार-बार चेतावनी के बावजूद बेरोजगार शिक्षक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस स्थिति को शांत करने की कोशिश कर रही है. विरोध प्रदर्शनों में न्याय के नारे भी लगाए जा रहे हैं. पुलिस विरोध प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. टीचर्स किसी की भी बात मानने के लिए तैयार नहीं.
