February 20, 2026
Trending

केकेआर के सामने 199 का टारगेट, कैप्टन रहाणे और रिंकू सिंह की जोड़ी मोर्चे पर

  • April 21, 2025
  • 0

KKR VS GT Live update: गुजरात टाइटंस ने कोलकाता के ईडन गार्डंस में जारी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 199 रन का लक्ष्य रखा है. कप्तान

केकेआर के सामने 199 का टारगेट,  कैप्टन रहाणे और रिंकू सिंह की जोड़ी मोर्चे पर

KKR VS GT Live update: गुजरात टाइटंस ने कोलकाता के ईडन गार्डंस में जारी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 199 रन का लक्ष्य रखा है. कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी ने 114 रन की साझेदारी की. गिल 90 रन बनाकर आउट हुए वहीं सुदर्शन ने 52 रन बनाए. कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गुजरात के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. इस सीजन में यह दोनों टीम की पहली टक्कर है. शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रही गुजरात की टीम ने गजब का खेल दिखाया है और अंक तालिका में टॉप पर काबिज है. वहीं अजिक्य रहाणे की टीम इस वक्त 7वें नंबर पर है.

Yashoraj IT Solutions

कोलकाता ने प्लेइंग इलेवन में आज के मुकाबले के लिए 2 बदलाव किए. विस्फोटक बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और ऑलराउंडर मोइन अली को गुजरात के खिलाफ उतारने का फैसला लिया है.

सुनील नरेन 17 रन बनाकर आउट
कोलकाता के दोनों ओपनर्स 50 रन के भीतर पवेलियन लौट गए. सुनील नरेन 17 रन बनाकर आउट हुए.उन्हें राशिद खान की गेंद पर राहुल तेवतिया ने कैच किया. केकेआर ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 45 रन बना लिए हैं.

सिराज ने केकेआर को दिया झटका
मोहम्मद सिराज ने ओपनर रहमनुल्लाह गुरबाज को आउट कर केकेआर को पहला झटका दिया. सिराज ने गुरबाज को एक के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया. केकेआर को 2 के स्कोर पर पहला झटका लगा.

कप्तान शुभमन गिल 90 रन बनाकर आउट
कप्तान शुभमन गिल 90 रन बनाकर आउट हुए. गुजरात ने गिल के रूप में दूसरा विकेट गंवाया. उन्हें वैभव अरोड़ा ने रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया. राहुल तेवतिया खाता खोले बगैर आउट हुए.

3 दिन तक की बल्लेबाजी… नाइटवाचमैन ने डबल सेंचुरी ठोककर बनाया विश्व कीर्तिमान, 14 साल से अटूट है महारिकॉर्ड

गुजरात का 15 ओवर में स्कोर 139/1
गुजरात टाइटंस ने 15 ओवर में एक विकेट पर 139 रन बना लिए हैं. शुभमन गिल 43 गेंदों पर 61 रन बनाकर नाबाद हैं वहीं जोस बटलर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं. बटलर को 17 रन के स्कोर पर जीवनदान मिल चुका है.

साई सुदर्शन 52 रन बनाकर आउट, गुजरात के 13 ओवर में स्कोर 126/1
ओपनर साई सुदर्शन 52 रन बनाकर आउट हुए. गुजरात के साई के रूप में पहला विकेट गंवाया. सुदर्शन की पिछली 12 पारियों में यह आठवीं बार फिफ्टी प्लस स्कोर है. गुजरात ने 13 ओवर में एक विकेट पर 126 रन बना लिए हैं.

गुजरात के 9 ओवर में स्कोर 79 रन
गुजरात ने 9 ओवर में बिना किसी नुकसान के 79 रन बना लिए हैं. शुभमन गिल 46 रन पर नाबाद हैं जबकि साई सुदर्शन 31 रन बनाकर खेल रहे हैं.

साई सुदर्शन-गिल की जोड़ी ओपनिंग में उतरी
ओपनर साई सुदर्शन और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है. गुजरात ने शुरुआती 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 24 रन बना लिए हैं. सुदर्शन 18 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि शुभमन गिल 5 रन बनाकर नाबाद हैं.


source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar