दुल्हन के पास दौड़कर पहुंचे परिजन, बोले- 'दूल्हे की कार…' फिर नहीं हुई शादी
- April 21, 2025
- 0
Last Updated:April 21, 2025, 21:51 IST Sasaram News : रोहतास जिले के अगरेर थाना क्षेत्र के मोकर गांव में जयमाल की तैयारियां चल रही थीं. दूल्हा अभिषेक कुमार
Last Updated:April 21, 2025, 21:51 IST Sasaram News : रोहतास जिले के अगरेर थाना क्षेत्र के मोकर गांव में जयमाल की तैयारियां चल रही थीं. दूल्हा अभिषेक कुमार
Last Updated:
रोहतास के अगरेर थाना क्षेत्र के एक गांव में दूल्हे की कार से मिली शराब, दुल्हन ने तोड़ दी शादी…
रोहतास. रोहतास जिले के अगरेर थाना क्षेत्र के मोकर गांव के दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मैरिज हॉल से शराब के नशे में धुत दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया. दूल्हा अभिषेक कुमार पांडेय गया जिले के मुस्तफाबाद गांव से बारात लेकर आया था. दूल्हे को दोस्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दूल्हे के दोस्त की पहचान गया शहर के एपी कॉलोनी निवासी कुमार ज्ञान शंकर के रूप में हुई है. पुलिस ने कार को भी बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक, मोकर गांव निवासी अशोक तिवारी की बेटी की शादी गया जिले के मुस्तफाबाद निवासी अभिषेक कुमार पांडेय से तय हुई थी. रविवार रात एक मैरिज हॉल में गया से बारात आयी थी. दूल्हा शराब के नशे में पहुंचा था. इसी दौरान उसकी प्रेमिका भी आ गई. मैरिज हॉल में ही दूल्हा और उसकी प्रेमिका के बीच बहस हुई. जब यह खबर दुल्हन के परिजनों तक पहुंची तो मामला ने नया मोड़ ले लिया.
दुल्हन के परिजनों ने अगरेर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस को दूल्हा शराब के नशे में धुत मिला. तलाशी में उसके पास से एक शराब की बोतल बरामद हुई. पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया. दूल्हा की प्रेमिका वहां से भाग निकली. दूल्हे को पुलिस थाने लेकर आई. दूल्हे की करतूत देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. बाराती बिना दुल्हन के वापस लौट गए.
महिला कांस्टेबल ने रचाई शादी, दूल्हे के साथ लौटी घर, अचानक हो गई उदास, SP ने भी किया सस्पेंड
बिहार में 2016 में शराबबंदी है. थाना क्षेत्र में शराब के नशे में दूल्हे के सीधे हवालात पहुंचने की खबर से लोग हैरान रह गए. दूल्हे की कार में भी शरार रखी हुई थी. दूल्हे की गर्लफ्रेंड में दुल्हन के परिजनों को बताया कि अभिषेक से उसके कई साल से प्रेम संबंध हैं. अभिषेक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए. धोखा देकर बारात लेकर यहां आया. सूचना मिली तो मैं यहां भागते-भागते आई हूं.
‘कलमा पढ़ाकर’ थाने पहुंची युवती, बोली – ‘दो मौलानाओं को बुलाया…’ शिकायत सुन सन्न रह गई पुलिस
अगरेर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद ने बताया कि दूल्हा और उसकी प्रेमिका के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा की खबर मिली थी. मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दूल्हा शराब के नशे में है. दूल्हे की कार से भी शराब बरामद हुई है. दूल्हे को जेल भेजा गया है.
