लापता डॉ नीरज के आरोपों पर डॉ पत्नी बोली- 5 अबॉर्शन करवाए.. ब्लैकमेलर हैं वो
- April 21, 2025
- 0
Last Updated:April 21, 2025, 17:15 IST नारनौल निवासी डॉ सुचिता अरोड़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उनके लापता पति डॉ नीरज द्वारा लगाए गए आरोप
Last Updated:April 21, 2025, 17:15 IST नारनौल निवासी डॉ सुचिता अरोड़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उनके लापता पति डॉ नीरज द्वारा लगाए गए आरोप
Last Updated:
लापता डॉ नीरज की पत्नी ने आरोपों को झूठा बताया है.
हाइलाइट्स
रेवाड़ी. क्लिनिक चलाने वाला डॉ नीरज फेसबुक पर 35 मिनट का वीडियो डालकर लापता हो गया. वह अपना मोबाइल और गाड़ी भी क्लिनिक पर ही छोड़ गया. वीडियो में डॉ नीरज ने कहा कि पत्नियां अब सिर्फ पैसे के लिए होती है. उसने लव कम अरेंज मैरिज की थी. मगर, पत्नी ने रोहतक से घर छुड़वा दिया. वह पत्नी के साथ नारनौल में रहने लगा. यहां भी उसकी सास उसके घर में दखलअंदाजी करती रही. दोस्तों ने भी उसे खूब लूटा. उसने मरने की भी कोशिश की लेकिन सुसाइड नहीं कर सका. उसके जीवन में अब कुछ नहीं बचा, पूरी तरह से टूट चुका है.
उसने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मांग की कि पुरुषों के लिए भी प्रताड़ना को लेकर कोई कानून होना चाहिए. डॉक्टर नीरज ने 17 अप्रैल की शाम 6 बजकर 9 मिनट पर यह वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया है. वहीं डॉक्टर नीरज के पिता की शिकायत पर पुलिस ने रेवाड़ी के माडल टाउन थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है. लापता डॉ नीरज कि पत्नी डॉक्टर सुचिता अरोड़ा में बताया कि मुझ पर मेरे पति द्वारा लगाए जा रहे आरोप झूठे और मनगढंत हैं. उन्होंने बताया कि उसका पति शराबी और ब्लैकमेलर है. वह और उसका परिवार छोटी-छोटी चीजों को लेकर मुझे परेशान करते है. पूरा परिवार उसका साथ देता है.
डॉक्टर सुचिता अरोड़ा में बताया कि उन्होंने उसके पांच अबॉर्शन भी करवा दिए. उसका सोना भी ले गया. जब कभी पति को जरा सी बात कह देती तो दो-तीन दिन तक घर नहीं आता था. शादी होने के बाद से वह कर्ज ले रहा है और बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूमता है. उसके सास-ससुर उसको विश्वास दिलाते रहे कि वह ठीक हो जाएगा. 2016 में वह दहेज की एफआईआर दर्ज करवा चुकी है. उसने बताया कि उसके पति के कितनी लड़कियों के साथ अवैध संबंध है. वह हमेशा मेरे नाम से कर्ज लेता रहा है . वह उस पर कोई भी झूठा आरोप लगा सकता है इस वजह से वह उसका फोन नहीं उठा रही.
