February 20, 2026
Trending

सास संग भागे दामाद का पिता पहुंचा थाने, कहा- साहब मुझे और इन्हें…

  • April 21, 2025
  • 0

Last Updated:April 21, 2025, 15:42 IST Aligarh Saas damad News: अलीगढ़ में अपनी ही होने वाली दुल्हन की मां के साथ भागे दूल्हे के मामले में अब एक

सास संग भागे दामाद का पिता पहुंचा थाने, कहा- साहब मुझे और इन्हें…

Last Updated:

Aligarh Saas damad News: अलीगढ़ में अपनी ही होने वाली दुल्हन की मां के साथ भागे दूल्हे के मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है. अब दामाद राहुल के पिता थाने पहुंचे हैं.

सास संग भागे दामाद का पिता पहुंचा थाने, कहा- साहब मुझे और इन्हें...

Yashoraj IT Solutions

सास दामाद की जोड़ी में 7 साल का मासूम पिसा.

हाइलाइट्स

  • अलीगढ़ में सास-दामाद की लव स्टोरी सुर्खियों में है.
  • मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया.

अलीगढ़: इस समय उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दामाद सास की लव स्टोरी सुर्खियों में छाई हुई है. एक कलियुगी मां ने अपनी बेटी का होने वाला दूल्हा छीन लिया और दामाद संग घर से रफूचक्कर हो गई थी. 10 दिन बाद जब पुलिस ने पकड़ा और पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली बात सामने आई. आखिरकार पुलिस ने सास-दामाद की जोड़ी को छोड़ दिया. अब दामाद सास की जोड़ी एक जगह से दूसरी जगह रहने का ठिकाना ढूंढ रही है. इस बीच, होने वाले दूल्हे राजा के पिता थाने पहुंच गए. उन्होंने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं.

यह है मामला
मडराक के गांव मनोहरपुर कायस्थ के जितेंद्र ने अपनी बेटी की शादी दादों के गांव मछरिया निवासी राहुल से तय कर दी थी. 16 अप्रैल को बरात आनी थी. इससे पहले जितेंद्र की पत्नी सपना उर्फ अनीता उर्फ अपना देवी के प्रेम संबंध होने वाले दामाद राहुल से हो गए. दोनों 6 अप्रैल को घर से निकल गए. 10 दिन बाद दोनों को पुलिस ने बिहार से पकड़ लिया. परिवार परामर्श केंद्र में हुई काउंसिलिंग के बाद महिला राहुल संग जाने की जिद पर अड़ी रही. सास ने बताया कि जितेंद्र उसे मारता था. साथ ही दोनों की शादी की बात भी सामने आई. अब पुलिस ने दोनों को आजाद कर दिया.

सास से शादी कर गांव पहुंचा दामाद, टशन में कार से उतरे दोनों, नई दुल्हनियां देख युवक का बाप बोला- ‘तुम अब…’

शनिवार को पुलिस से रिहाई मिलते ही राहुल अपनी होने वाली सास को लेकर अपने घर पहुंचा. लेकिन वहां राहुल के पिता और गांव वाले पहले से ही तैयार खड़े थे. जैसे ही अपना देवी और राहुल गाड़ी से उतरे, गांववालों ने खदेड़ दिया. हाथ में ईंट-झाड़ू लेकर खड़े गांववालों ने खरीखोटी सुनाकर नई दुल्हनियां का स्वागत किया. इसके बाद दोनों ने दोस्त के घर रात बिताई.

पिता पहुंचा थाने
राहुल के पिता होरीलाल और उनकी ग्राम पंचायत बोनई के प्रधान पुत्र नगला कलुआ निवासी विनीत रविवार को दादों थाने पहुंचे. यहां दोनों ने अपनी अपनी ओर से अलग-अलग तहरीरें दीं. होरीलाल ने बताया कि शुक्रवार शाम जब सपना को राहुल के सुपुर्द कर गांव भेजा गया उसी समय उनके नंबर पर कॉल आई थी. कॉल करने वाले ने कहा कि वे उनके परिवार के सदस्यों को उठा ले जाएंगे. गांव में आकर पंचायत करेंगे. तब उन्हें सबक सिखाएंगे.

होरीलाल के अनुसार, शनिवार को स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे तहरीर देने नहीं पहुंचे. प्रधान पुत्र विनीत ने कहा है कि उसी शाम वह दिल्ली में थे. उन्हें उसी नंबर से कॉल आई और यही धमकी दी गई. एसओ ने सर्विलांस की मदद से जांच कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

homeuttar-pradesh

सास संग भागे दामाद का पिता पहुंचा थाने, कहा- साहब मुझे और इन्हें…

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar