February 20, 2026
Trending

पीने के लिए खरीद रहे पानी की बोतल, तो चेक कर लें यह मार्क, यहां हुई कार्रवाई

  • April 21, 2025
  • 0

Last Updated:April 21, 2025, 14:39 IST पाली में चिकित्सा विभाग ने कैलाश एक्वा पानी पैकेजिंग यूनिट पर छापा मारकर बिना ISI मार्क वाली 4164 लीटर पानी की बोतलें

पीने के लिए खरीद रहे पानी की बोतल, तो चेक कर लें यह मार्क, यहां हुई कार्रवाई

Last Updated:

Yashoraj IT Solutions

पाली में चिकित्सा विभाग ने कैलाश एक्वा पानी पैकेजिंग यूनिट पर छापा मारकर बिना ISI मार्क वाली 4164 लीटर पानी की बोतलें जब्त कीं. जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

X

बड़ी

बड़ी मात्रा में जब्त की पानी की बोतल

हाइलाइट्स

  • पाली में बिना ISI मार्क वाली 4164 लीटर पानी की बोतलें जब्त की गईं.
  • चार सैंपल जांच के लिए भेजे गए, रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी.
  • बोतल खरीदने से पहले ISI मार्क जरूर जांच लें.

पाली. सूरज की तेज किरणों से बढ़ती गर्मी के बीच, जहां हर कोई परेशान है, लोग खुद को बचाने के लिए पानी पीते हैं. लेकिन 20 रुपये की बोतल खरीदकर पानी पीने वाले अब सावधान हो जाएं. बोतल खरीदने से पहले ISI मार्क जरूर जांच लें, वरना मिलावटी पानी केवल गर्मी से राहत नहीं देगा, बल्कि आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. यह चेतावनी इसलिए, क्योंकि पाली में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान के तहत एक पैकेजिंग यूनिट पर कार्रवाई की, जहां बिना ISI मार्क वाली पानी की बोतलों को बड़ी संख्या में जब्त किया गया. चार सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

पाली में चिकित्सा विभाग के ग्रीष्मकालीन विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुनायता क्षेत्र स्थित कैलाश एक्वा पानी पैकेजिंग यूनिट की जांच की. टीम ने मौके से पानी के चार सैंपल लेकर जांच के लिए जोधपुर लैब भेजे और 4164 लीटर पानी की बोतलें जब्त की.

रिपोर्ट के बाद की जाएगी कार्यवाही
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा और दिलीप सिंह यादव की टीम ने कार्रवाई की. लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल की मानें तो पैकेजिंग यूनिट में न तो आईएसआई सर्टिफिकेट मिला और न ही पानी की जांच रिपोर्ट. यह भारतीय खाद्य मानक अधिनियम 2006 व विनियम 2011 के नियमों का उल्लंघन है. ऐसे में रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा. CMHO ने कहा कि यह विशेष अभियान 2 मई तक जारी रहेगा.

homelifestyle

पीने के लिए खरीद रहे पानी की बोतल, तो चेक कर लें यह मार्क, यहां हुई कार्रवाई

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar