February 20, 2026
Trending

वो खलनायिका, जिन्हें नाभि के नीचे साड़ी पहनने के लिए प्रोड्यूसर करते मिन्नतें

  • April 21, 2025
  • 0

Last Updated:April 21, 2025, 12:32 IST बॉलीवुड की पहली वैम्प नादिरा, असली नाम फ्लोरेंस एजेंकील, 50 के दशक में मशहूर हुईं. महबूब खान की फिल्म आन से फेम

वो खलनायिका, जिन्हें नाभि के नीचे साड़ी पहनने के लिए प्रोड्यूसर करते मिन्नतें

Last Updated:

बॉलीवुड की पहली वैम्प नादिरा, असली नाम फ्लोरेंस एजेंकील, 50 के दशक में मशहूर हुईं. महबूब खान की फिल्म आन से फेम मिला. उन्होंने 50 साल से ज्यादा इंडस्ट्री में काम किया.

वो खलनायिका, जिन्हें नाभि के नीचे साड़ी पहनने के लिए प्रोड्यूसर करते मिन्नतें

Yashoraj IT Solutions

नादिरा के बारे में

हाइलाइट्स

  • नादिरा का असली नाम फ्लोरेंस एजेंकील था.
  • महबूब खान की फिल्म आन से नादिरा को फेम मिला.
  • नादिरा ने 50 साल से ज्यादा इंडस्ट्री में काम किया.

बॉलीवुड में यूं तो कई फिल्म हस्तियों ने अलग अलग रोल से खास छाप छोड़ी है. कुछ सितारे पॉजिटिव रोल से फेमस होते हैं तो कुछ नेगेटिव रोल से. लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड की पहली ऑरिजनल वैम्प कौन थीं? वो खलनायिका जिसे प्रोड्यूसर भारी भरकम फीस देने के लिए भी तैयार रहते थे. ये कोई और नहीं बल्कि नादिरा थीं, जिनका असली नाम फ्लोरेंस एजेंकील था. उन्होंने 50 के दशक में कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया तो कई हिट फिल्में दीं.

इराक के बगदाद से आने वाली नादिरा यहूदी फैमिली से आती हैं. जब वह छोटी थीं तो उनका परिवार कामकाज के सिलसिले में बगदाद से बॉम्बे चला आया था. ऐसे में वह 10-11 साल की उम्र में ही पहली बार मौज नाम की फिल्म में दिखीं. इसके बाद तो उन्होंने यही राह पकड़ ली.

राजकुमारी का निभाया था रोल

Nadira

नादिरा के बारे में

नादिरा को फेम मिला था महबूब खान की फिल्म आन (1952) से, जहां वह राजपूत राजकुमारी के रोल में नजर आई थीं. ये फिल्म तब की सबसे महंगी और पहली वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली फिल्म थी जिसे 17 भाषाओं में रिलीज किया गया था. कमाई भी खूब हुई थी.

सुपरहिट फिल्म से हुईं सुपरहिट
बस आन के बाद नादिरा का करियर चल पड़ा. उन्होंने आगे चलकर श्री 420, पाकीजा, हंसते जख्म, दिल अपना और प्रीत पराई, अमर अकबर एंथनी से लेकर जूली जैसी फिल्मों में नजर आईं. उनकी फिल्म जोश (2000) में आई थीं. मतलब ये कि उन्होंने इंडस्ट्री में 50 साल से भी ज्यादा समय तक काम किया.

नादिरा की रईसी
नादिरा ने फिल्मों के जरिए खून नाम शोहरत हासिल की. उस जमाने में वह सबसे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में शामिल हुआ करती थीं. आपको ये जानकर ताज्जुब होगा कि वह पहली इंडियन एक्ट्रेस थीं जिन्होंने अपनी Rolls-Royce खरीदी थी.

नाभि के नीचे साड़ी पहनने की डिमांड
नादिरा को जूली फिल्म के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था. ‘द इंडियन डाउन अंडर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोड्यूसर उनकी खूबसूरती और बोल्ड अंदाज की वजह से उन्हें कास्ट करने को तरसते थे. वह उनकी एक्टिंग के भी कायल हुआ करते थे. ज्यादातर प्रोड्यूसर की तो एक डिमांड रहती थी कि वह नाभि के नीचे साड़ी पहने. इसके लिए वह उन्हें खूब मोटी रकम भी देते थे.

बोल्ड किरदार निभाने को लेकर क्या कहा था
एक बार तो पुराने इंटरव्यू में खुद नादिरा ने अपने बोल्ड कैरेक्टर्स को लेकर भी बातचीत की थी. उन्होंने ये स्वीकार किया था कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि वह ऐसे खलनायिका वाले रोल प्ले करे. उन्होंने कहा, ‘मैं तब वैसे रोल नहीं करना चाहती थी. मगर अब सोचती हूं कि तब मुझे किसी ने अच्छी सलाह दी होती तो मैंने वो ऑफर रिजेक्ट कर दिए होते.’

homeentertainment

वो खलनायिका, जिन्हें नाभि के नीचे साड़ी पहनने के लिए प्रोड्यूसर करते मिन्नतें

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar