February 20, 2026
Trending

उदयपुर की कियाना परिहार ने किया कमाल, विश्व ब्लिट्ज शतरंज में जीता कांस्य

  • April 21, 2025
  • 0

Last Updated:April 20, 2025, 23:59 IST यह चैम्पियनशिप 12 से 18 अप्रैल तक ग्रीस में आयोजित हुई थी, जिसमें दुनियाभर के प्रतिभावान युवा शतरंज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.

उदयपुर की कियाना परिहार ने किया कमाल, विश्व ब्लिट्ज शतरंज में जीता कांस्य

Last Updated:

यह चैम्पियनशिप 12 से 18 अप्रैल तक ग्रीस में आयोजित हुई थी, जिसमें दुनियाभर के प्रतिभावान युवा शतरंज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. कियाना ने अंडर-10 बालिका वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए यह गौरव हासिल किया.

X

Yashoraj IT Solutions
कियाना

कियाना परिहार 

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर की 9 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी कियाना परिहार ने ग्रीस में आयोजित विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप 2025 में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. वह राजस्थान की पहली खिलाड़ी बनी हैं जिन्होंने किसी विश्व स्तरीय शतरंज टूर्नामेंट में पदक जीता है. कियाना का प्रदर्शन टूर्नामेंट में बेहद प्रभावशाली रहा. उन्होंने दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ 11 में से 9 अंक अर्जित किए.

पोलैंड, बेलारूस, रोमानिया, वियतनाम, ट्यूशिनिया, स्लोवाकिया, यूक्रेन और तुर्कमेनिस्तान की खिलाड़ियों को हराते हुए उन्होंने तीसरे स्थान पर रहते हुए टाई ब्रेक के जरिए कांस्य पदक हासिल किया. यह चैम्पियनशिप 12 से 18 अप्रैल तक ग्रीस में आयोजित हुई थी, जिसमें दुनियाभर के प्रतिभावान युवा शतरंज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. कियाना ने अंडर-10 बालिका वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए यह गौरव हासिल किया.

कियाना की यह उपलब्धि कोई पहली नहीं है. उन्होंने पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में देश का नाम रोशन किया है। 2022 में उन्होंने राष्ट्रीय स्कूल शतरंज चैंपियनशिप (अंडर-7) में रजत पदक, एशियन यूथ चैंपियनशिप 2023 (अल ऐन, यूएई) में स्टैंडर्ड में स्वर्ण, रैपिड में रजत और टीम इवेंट्स में तीन स्वर्ण पदक जीते.इसके अलावा 2024 में कज़ाकिस्तान में टीम ब्लिट्ज में स्वर्ण और बटुमी (जॉर्जिया) में FIDE वर्ल्ड कप में 9वां स्थान प्राप्त किया.

कियाना अब वर्ष 2025 में थाईलैंड, जॉर्जिया और अन्य देशों में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए गर्व का क्षण है. मैं अपने देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध हूं और मेरा सपना विश्व चैंपियन बनना है.”

कियाना के माता-पिता ने वंडर सीमेंट और नींव सोसाइटी का आभार जताया, जिन्होंने उनके सपनों को पंख दिए. उनके कोच हेमल ठंकी ने भी कियाना की प्रतिबद्धता और मेहनत की सराहना की. एमडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर की कक्षा 5 की छात्रा कियाना आज पूरे शतरंज जगत के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं.

homerajasthan

उदयपुर की कियाना परिहार ने किया कमाल, विश्व ब्लिट्ज शतरंज में जीता कांस्य

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar