February 20, 2026
Trending

जडेजा-शिवम दुबे की जोड़ी मोर्चे पर, गेंदबाजों ने कराई मुंबई की वापसी

  • April 20, 2025
  • 0

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2025 का 38वां मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में हार्दिक पंडया ने टॉस

जडेजा-शिवम दुबे की जोड़ी मोर्चे पर, गेंदबाजों ने कराई मुंबई की वापसी

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2025 का 38वां मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में हार्दिक पंडया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. धोनी की  सीएसके पहले बल्लेबाजी कर रही है.  दोनों टीमों की हालत इस सीजन ठीक नहीं है. दोनों ने 7-7 मैच खेल लिए हैं. मुंबई को 3 में जीत मिली है जबकि चेन्नई को 2 में विजय हासिल हुई है. दोनों टीमों के लिहाज से यह मैच बेहद अहम है. मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पंड्या कर रहे हैं जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुआई एमएस धोनी कर रहे हैं. क्रिकेट में दोनों टीमें जब आमने सामने होती हैं तो उसे अल क्लासिको कहा जाता है. दोनों टीमों को एक दूसरे के खिलाफ हार कतई मंजूर नहीं है.  17 साल के आयुष म्हात्रे डेब्यू कर रहे हैं.

Yashoraj IT Solutions

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की टक्कर आईपीएल के इतिहास में 38 बार हो चुकी है. इस दौरान 20 में मुंबई जीती है जबकि 18 मैच सीएसके ने जीता है. वानखेड़े स्टेडियम में होम टीम यानी मुंबई का जलवा रहा है.मुंबई ने इस वेन्यू पर 7 मैच जीते हैं जबकि सीएसके ने यहां 5 मैच जीते हैं.साल 2022 से सीएसके के फेवर में रिजल्ट 5-1 का रहा है.चेन्नई ने इस सीजन अपने घर पर पहला लेग जीता है जो आईपीएल के इस सीजन का तीसरा मैच था.

सीएसके का 10 ओवर में स्कोर 70/3
सीएसके ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 70 रन बना लिए हैं. रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे की जोड़ी मोर्चे पर है. सीएसके को तीसरा झटका शेख रशीद के रूप में लगा जिन्हें 19 रन पर सैंटनर की गेंद पर रिकलेटन ने स्टंप आउट किया.

म्हात्रे आउट, सीएसके का स्कोर 57/2
आयुष म्हात्रे 15 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपने डेब्यू मैच में 4 चौके और 2 छक्के लगाए. म्हात्रे को दीपक चाहर की गेंद पर सैंटनर ने बाउंड्री के नजदीक कैच लपका.

रवींद्र को आउट कर मुंबई ने सीएसके को दिया पहला झटका
सीएसके को पहला झटका ओपनर रचिन रवींद्र के रूप में लग चुका है. उन्हें अश्विनी कुमार ने रयान रिकलटन के हाथों कैच कराया. रवींद्र 9 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हुए. रवींद्र के आउट होने के बाद डेब्यूटेंट आयुष म्हात्रे क्रीज पर आए हैं. आयुष अपने आईपीएल करियर का पहला मैच खेल रहे हैं. उनके साथ दूसरे छोर पर शेख रशीद हैं.

कौन है आयुष म्हात्रे? जिसने 17 की उम्र में किया आईपीएल में डेब्यू
दाएं हाथ के बल्लेबाज आयुष (Ayush Mhatre) म्हात्रे घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं. उन्होंने 9 फर्स्ट-क्लास मैचों के साथ-साथ सात लिस्ट ए मैच भी खेले हैं.आयुष को सीएसके ने 30 लाख के बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा है. म्हात्रे ने हाल ही में मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में ओपनिंग किया है और इस सीजन की शुरुआत में सीएसके के साथ ट्रायल्स भी दिए थे. उन्होंने रेड-बॉल क्रिकेट में 31.50 की औसत से 504 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक और दो शतक शामिल हैं. आयुष को सीएसके ने चोटिल कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की जगह साइन किया था

मां तो मां होती है… बॉलर ने आखिरी गेंद पर टीम को दिलाई जीत…बेटे से लिपटकर खूब रोई मां, वीडियो कर देगा इमोशनल

आयुष म्हात्रे ओपनर यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं
लिस्ट ए क्रिकेट में आयुष म्हात्रे ने सात मैचों में 65.42 की शानदार औसत से 458 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक और दो शतक शामिल हैं. दिसंबर 2024 में नागालैंड के खिलाफ खेले गए मैच में म्हात्रे ने 117 गेंदों पर 181 रन बनाए. फर्स्ट-क्लास मैच में 150 प्लस रन बनाने वाले वह सबसे युवा खिलाड़ी हैं.उन्होंने अपने पूर्व साथी यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ा था.

दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट्स खिलाड़ी: चेन्नई सुपर किंग्स: अंशुल कांबोज, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, सैम करन, रविचंद्रन अश्विन.

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज.

पैसे लेते हैं और एंज्वॉय करके… सहवाग ने इन खिलाड़ियों पर बोला हमला, कहा- इनकी भूख मिट चुकी है

Well Played बच्चे… दिल छोटा न कर, आईपीएल डेब्यू मैच में आउट होने पर रोने लगे वैभव सूर्यवंशी, देखिए Viral video

17 साल के आयुष म्हात्रे का डेब्यू
17 साल के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को आईपीएल में डेब्यू का मौका मिला है. आयुष पहली बार आईपीएल में खेल रहे हैं. उन्हें धोनी की सीएसके ने आईपीएल में डेब्यू का मौका दिया है. आयुष मुंबई की ओर से घरेलू क्रिके खेलते हैं.

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्वनी कुमार.

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग XI): शेख रशीद, रचिन रविंद्र, आयुष म्हात्रे, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar