हानिया आमिर-मावरा होकेन की तरह पहनें लहंगे, शादी में दुल्हन पर टिकी रहेगी नजर
- April 20, 2025
- 0
Last Updated:April 20, 2025, 14:16 IST शादी का मौसम शुरू हो चुका है. जिन लड़कियों की शादी फिक्स हो गई है, उनके लिए इस खास मौके पर लहंगा
Last Updated:April 20, 2025, 14:16 IST शादी का मौसम शुरू हो चुका है. जिन लड़कियों की शादी फिक्स हो गई है, उनके लिए इस खास मौके पर लहंगा
Last Updated:
आजकल लहंगे पर डैश ऑर्फ कलर्स का पैटर्न ट्रेंड में है (Image-Canva)
Choose wedding lehenga like Pakistani actresses: एक जमाना था जब दुल्हनें लाल रंग के लहंगे में ही दिखती थीं. लेकिन आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा समेत ज्यादातर बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ने इस ट्रेंड को बदला और वह पीच, आइवरी या बेज जैसे शेड्स के लहंगे में नजर आईं. लेकिन अब इस रंग के लहंगे भी कॉमन हो गए हैं. ऐसे में अगर आप अपनी शादी में हटकर दिखना चाहती हैं तो पाकिस्तानी एक्ट्रेसेज की तरह यूनीक कलर के लहंगे चुनें.
हल्का नीला रंग लगेगा ट्रेंडी
बॉलीवुड फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की एक्ट्रेस मावरा होकेन पाकिस्तान से हैं. उनकी हाल ही में पाकिस्तानी एक्टर अमीर गिलानी से हुई. इस मौके पर उन्होंने हल्के नीले रंग का लहंगा पहना जो बेहद खूबसूरत लग रहा था. इस लहंगे पर गोल्डन कलर की एम्ब्रायडरी थी जिसमें गुलाब बने हुए थे. लहंगे के निचले हिस्से में पर्पल और पिंक कलर का जियोमैट्रिक पैटर्न बना था जो इस लहंगे को यूनीक लुक दे रहा था. आप भी अपनी जिंदगी के सबसे बड़े दिन पर इस तरह का लहंगा डिजाइन करा सकती हैं.
क्लासी लगेगा लाइट ग्रीन लहंगा
पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस कुबरा खान ने फरवरी में अपने बेस्ट फ्रेंड गौहर रशीद से मक्का में निकाह किया. इस मौके वह लाइट ग्रीन कलर के लहंगे में दिखीं. यह लहंगा उनकी पर्सनैलिटी पर चार चांद लगा रहा था. इस लहंगे पर सिल्वर, गोल्डन और मैरून कलर की कढ़ाई थी. इसके साथ उन्होंने गोल्डन जरी के काम वाला नेट का दुपट्टा सिर पर लिया हुआ था. उनका मेकअप भी बहुत लाइट था. वेडिंग डे पर यह शेड अच्छी लगेगी.
हानिया की तरह पहनें पिंक लहंगा
हानिया आमिर कभी पंजाबी रैप सिंगर बादशाह से दोस्ती को लेकर चर्चा में रहीं तो कभी दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म करने पर. वह भारत में सबसे पॉपुलर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं. वह इंस्टाग्राम पर अपनी खूब तस्वीरें शेयर करती हैं. पिछले दिनों वह अपनी एक दोस्त की शादी में पहुंची. इस इवेंट पर उन्होंने ग्लॉसी मेकअप के साथ पिंक कलर का लहंगा पहना जिसपर गोल्डन वर्क की एंब्रॉयडरी थी. गर्मी के मौसम में यह कलर कूल लगेगा.
स्किन टोन के हिसाब से चुनें लहंगे का रंग
फैशन डिजाइनर भावना जिंदल कहती हैं कि आजकल लहंगों में 3डी एंब्रॉयडरी और जियोमैट्रिक कढ़ाई बहुत चल रही है. हर दुल्हन को ट्रेंड के साथ-साथ अपने स्किन टोन के हिसाब से भी लहंगे का रंग चुनना चाहिए. अगर कूल स्किन टोन है तो नीला, हल्का आसमानी या सी ग्रीन कलर पहना जा सकता है. ऑलिव स्किन टोन पर लाइट ग्रीन, हल्का भूरा रंग अच्छा लगता है. अगर वॉर्म स्किन टोन है तो ब्लश पिंक, लाइट पिंक, वाइट या ऑरेंज कलर का लहंगा सूट करता है.
