February 20, 2026
Info Tech

Flipkart Fitness Carnival: Rs 9 हजार तक सस्ती खरीदें Galaxy Watch FE, CMF Watch Pro, Noise Pro 6 जैसी स्मार्टवॉच, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट

  • April 20, 2025
  • 0

Flipkart Fitness Carnival: सस्ते में स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह समय मौके का फायदा उठाने का है। Flipkart अपने कस्टमर्स के लिए धांसू सेल

Flipkart Fitness Carnival: Rs 9 हजार तक सस्ती खरीदें Galaxy Watch FE, CMF Watch Pro, Noise Pro 6 जैसी स्मार्टवॉच, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
Flipkart Fitness Carnival: सस्ते में स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह समय मौके का फायदा उठाने का है। Flipkart अपने कस्टमर्स के लिए धांसू सेल लेकर आई है जिसमें बड़े-बड़े ब्रांड्स की स्मार्टवॉच भारी छूट के साथ खरीदी जा सकती हैं। इनमें Samsung, Redmi, CMF, Huawei जैसे ब्रांड्स शामिल हैं जिनकी स्मार्टवॉच पर सेल में Rs 9000 तक डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं सेल में उपलब्ध स्मार्टवॉच पर बेस्ट डील्स के बारे में। 

Yashoraj IT Solutions

Flipkart पर इन दिनों स्मार्टवॉच की सेल चल रही है जिसे कंपनी ने Flipkart Fitness Carnival नाम दिया है। यह सेल 17 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और 23 अप्रैल तक चलेगी। इस सेल में Samsung Galaxy Watch FE, CMF Watch Pro, Redmi Watch Move जैसे मॉडल्स को भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। नीचे हम सेल में मिलने वाले बेस्ट ऑफर्स की पूरी लिस्ट आपको बता रहे हैं।   

Samsung Galaxy Watch FE
Samsung Galaxy Watch FE कंपनी की फीचर पैक्ड स्मार्टवॉच है जिसमें 40mm डायल मिलता है। इसमें ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी है, और  Sapphire Crystal डिस्प्ले दिया गया है। यह Sleep Coach, Fall Detection जैसे फीचर्स से भी लैस होकर आती है। इसमें कई तरह के हेल्थ फीचर्स भी सपोर्टेड हैं। स्मार्टवॉच का लिस्ट प्राइस MRP Rs 19,990 है लेकिन Fitness Carnival Deal के तहत इसे Rs 10,999 में खरीदा जा सकता है। 

CMF Watch Pro
CMF Watch Pro में कंपनी ने चमकदार डिस्प्ले दिया है। यह 1.96 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस है। इसमें AI नॉइज रिडक्शन फीचर भी है। ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट भी इसमें मिल जाता है। स्मार्टवॉच का लिस्ट प्राइस MRP: Rs 6,499 है लेकिन Fitness Carnival Deal के तहत इसे Rs 2,999 में खरीदा जा सकता है। 

Noise Pro 6
Noise Pro 6 में 1.85 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें AI Watch Face, AI Companion जैसे फीचर्स हैं। यह सिंगल चार्ज में 7 दिन तक चल सकती है। स्मार्टवॉच का लिस्ट प्राइस MRP: Rs 8,999 है लेकिन Fitness Carnival Deal के तहत इसे Rs 6,499 में खरीदा जा सकता है। इसके साथ अगर ICICI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो 1000 रुपये की अतिरिक्त छूट है। जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 5,499 रुपये रह जाती है। 

Samsung Galaxy Fit 3
Samsung Galaxy Fit 3 एक स्लीक फिटनेस ट्रैकर है। इसमें AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह हार्ट रेट, SpO2, स्लीप मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स से लैस है। सिंगल चार्ज में यह 13 दिन चल सकता है। इसमें IP68 रेटिंग भी दी गई है। इसका लिस्ट प्राइस MRP: Rs 9,999 है लेकिन Fitness Carnival Deal के तहत इसे Rs 3,699 में खरीदा जा सकता है। 

HUAWEI Watch GT5
HUAWEI Watch GT5 में 46mm डायल मिलता है। यह 14 दिन बैटरी बैकअप के साथ आती है। इसमें टच स्क्रीन सपोर्ट भी है। स्मार्टवॉच में बिल्ट-इन मैप भी दिए गए हैं। इसका लिस्ट प्राइस MRP: Rs 23,999 है लेकिन Fitness Carnival Deal के तहत इसे Rs 19,999 में खरीदा जा सकता है। इसके साथ अगर ICICI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो 1000 रुपये की अतिरिक्त छूट है। जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 18,999 रुपये रह जाती है। 
 

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar