February 20, 2026
Trending

'अब लोग चीजों को ठीक …' मंदिर वाले बयान पर बढ़ा विवाद, उर्वशी ने अब दी सफाई

  • April 20, 2025
  • 0

Last Updated:April 20, 2025, 08:19 IST उर्वशी रौतेला के बद्रीनाथ धाम के पास उर्वशी मंदिर के बयान पर विवाद हुआ है. रश्मि देसाई ने आलोचना की. उर्वशी की

'अब लोग चीजों को ठीक …' मंदिर वाले बयान पर बढ़ा विवाद, उर्वशी ने अब दी सफाई

Last Updated:

उर्वशी रौतेला के बद्रीनाथ धाम के पास उर्वशी मंदिर के बयान पर विवाद हुआ है. रश्मि देसाई ने आलोचना की. उर्वशी की टीम ने स्पष्ट किया कि मंदिर उनके नाम का है, न कि उनका. पुजारी और स्थानीय लोग नाराज हैं.

'अब लोग चीजों को ठीक ...' मंदिर वाले बयान पर बढ़ा विवाद, उर्वशी ने अब दी सफाई

Yashoraj IT Solutions

उर्वशी रौतेला का मंदिर विवाद क्या है? (Instagram @urvashirautela)

हाइलाइट्स

  • उर्वशी रौतेला के मंदिर वाले बयान पर विवाद बढ़ा.
  • उर्वशी की टीम ने बयान जारी कर सफाई दी.
  • बद्रीनाथ के पुजारी और स्थानीय लोग नाराज हैं.

मुंबई. उर्वशी रौतेला ने हाल में एक इंटरव्यू में बयान दिया कि बद्रीनाथ धाम के पास उनका एक मंदिर है, जिसका नाम उर्वशी मंदिर है. इस पर खूब विवाद हो गया है. रश्मि देसाई ने भी इसकी आलोचना की है. अब उर्वशी की टीम ने एक बयान जारी किया है, जिसमें लोगों से आग्रह किया गया है कि वे वीडियो को ठीक से सुनें. सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत के दौरान उर्वशी ने दावा किया था कि बद्रीनाथ धाम के पास एक उर्वशी मंदिर है. उन्होंने दक्षिण भारत में भी कुछ ऐसा ही होने की इच्छा व्यक्त की. उर्वशी से पूछा गया कि क्या लोग आशीर्वाद लेने आते हैं? उन्होंने जवाब दिया, “अब मंदिर है तो वही तो करेंगे.”

अब उर्वशी रौतेला की टीम ने बयान जारी किया है, “उर्वशी रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड में मेरे नाम का एक मंदिर है, न कि उर्वशी रौतेला का मंदिर. अब लोग चीजों को ठीक से सुनते भी नहीं हैं; बस ‘उर्वशी’ या ‘मंदिर’ सुनकर मान लेते हैं कि लोग उर्वशी रौतेला की पूजा करते हैं. इस वीडियो को ठीक से सुनें और फिर बोलें.”

बयान में आगे कहा गया, “उर्वशी ने कहा, हां, दिल्ली विश्वविद्यालय में उन्हें ‘दमदमी माई’ के रूप में पूजा गया था, और इसके बारे में एक न्यूज आर्टिकल भी है. उर्वशी रौतेला के बयान के बारे में भ्रमित करने वाले कमेंट्स करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. किसी भी व्यक्ति के खिलाफ निराधार आरोप या अपमानजनक टिप्पणियां करने से पहले फैक्ट्स की पूरी तरह से जांच करना जरूरी है. समाज में सभी को एक-दूसरे के साथ सम्मान और समझदारी से पेश आना चाहिए ताकि सभी के अधिकारों की रक्षा की जा सके.”

उर्वशी रौतेला के मंदिर वाले बयान से बद्रीनाथ के पुजारी और स्थानीय लोग नाराज है. ये मंदिर को पवित्र मानते हैं. कई लोगों ने सरकार से उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए कार्रवाई की मांग की है. बद्रीनाथ धाम के पूर्व धार्मिक अधिकारी और स्थानीय पुजारी भुवन चंद्र उनियाल ने इंडिया टुडे को बताया कि बद्रीनाथ धाम के पास बामनी में स्थित उर्वशी मंदिर हिंदू पौराणिक कथाओं की देवी उर्वशी को समर्पित है. यह उनका मंदिर नहीं है. ऐसे बयान अस्वीकार्य हैं, और सरकार को ऐसे दावे करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए.

homeentertainment

‘अब लोग चीजों को ठीक …’ मंदिर वाले बयान पर बढ़ा विवाद, उर्वशी ने अब दी सफाई

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar