सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, तीन दिन की बढ़ोतरी के बाद भाव स्थिर
- April 20, 2025
- 0
Last Updated:April 20, 2025, 07:49 IST Jaipur Gold Silver Price: जयपुर सर्राफा मार्केट में आज सोना और और चांदी के भाव में कोई बढ़ोतरी या गिरावट नहीं आई
Last Updated:April 20, 2025, 07:49 IST Jaipur Gold Silver Price: जयपुर सर्राफा मार्केट में आज सोना और और चांदी के भाव में कोई बढ़ोतरी या गिरावट नहीं आई
Last Updated:
सोना और चांदी के भाव स्थिर
लगातार तीन दिन सोना चांदी के भाव में बढ़ोतरी के बाद आज इसके भाव में ब्रेक हुई है. बढ़ोतरी के कारण दोनों कीमती धातु के भाव आसमान पर है. सर्राफा व्यापारी पूरणमल सोनी ने बताया कि मलमास खत्म होने के बाद मार्केट में फिर से सोना और चांदी के गहनों की डिमांड बढ़ने लगी है. इसके अलावा, निवेशक भी सोना और चांदी में निवेश करना फायदेमंद मान रहे हैं. इसलिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी मांग में तेजी आई है. पिछले दिनों हुई भाव में बढ़ोतरी से सोना और चांदी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं. सोना अब तक के इतिहास में पहली बार 97 हजार से भी अधिक इसके भाव हो गए हैं.
पूरणमल सोनी ने बताया कि आगमी दिनों में मार्केट में फिर से सोना चांदी के गहनों की डिमांड बढ़ने वाली है. जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों के भावों की अपडेट जारी की है. आज इनमें कोई बदलाव नहीं आया है. स्थानीय बाजारों में भी इनकी मांग बढ़ने लगी है. अगर आप आज जयपुर सर्राफा मार्केट से सोना चांदी के गहने खरीदने का सोच रहे हैं, तो इससे पहले सर्राफा बाजार की रेट जरूर जान ले, आज 20 अप्रैल को सोना और चांदी के भाव है.
सोना और चांदी के भाव स्थिर
जयपुर सर्राफा मार्केट में आज सोना और और चांदी के भाव में कोई बढ़ोतरी या गिरावट नहीं आई है. कल सोने के भाव में 100 रुपए की बढ़ोतरी आने के बाद आज इसके भाव स्थिर हैं. ऐसे में अब इसके भाव 97,900 रुपए प्रति दस ग्राम बने हुए हैं. इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में भी आज कोई बढ़ोतरी या गिरावट नहीं आई है, ऐसे में इसके भाव 91,200 रुपए प्रति दस ग्राम हैं. वहीं, चांदी की बात करे तो कल इसमें 300 की बढ़ोतरी आने के बाद आज इसके भाव पर भी ब्रेक लगा है. ऐसे में अबइसके भाव 98,500 रुपए प्रति किलो हो बने हुए हैं.
गहनों के भाव बढ़ेंगे
एक्सपर्ट के अनुसार अभी सोना अपने उच्चतम स्तर पर है. वहीं, बढ़ोतरी के मामले में चांदी भी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि मांगलिक कार्य भी शुरू हो चुके हैं, इस कारण फिर से बाजार में रौनक लौट आई है. अगर इस तरह ही सोना और चांदी की मांग अधिक रही तो दोनों कुछ दिनों में एक लाख रुपये पार जाने की संभावना है.
