February 20, 2026
Trending

यूपी के 25 जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का रहेगा कहर, झांसी में धधक रही धरती

  • April 20, 2025
  • 0

वाराणसी: यूपी के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है. बीते दो दिनों में यूपी के अलग-अलग इलाको में बारिश के बाद अब फिर गर्मी के

यूपी के 25 जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का रहेगा कहर, झांसी में धधक रही धरती

वाराणसी: यूपी के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है. बीते दो दिनों में यूपी के अलग-अलग इलाको में बारिश के बाद अब फिर गर्मी के थर्ड डिग्री टॉर्चर का कहर शुरू होगा. रविवार को यूपी के कई जिलों में बारिश और आंधी का दौर दिखेगा, तो कई जिलों में गर्मी अपनी प्रचंडता दिखाएगी.

Yashoraj IT Solutions

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार 20 अप्रैल को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग के करीब 25 जिलों में बादल छाएंगे और बारिश के साथ तेज हवाओं के झोंके भी चलेंगे. अनुमान है यूपी के रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, बस्ती, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर,कुशीनगर और महराजगंज में बारिश हो सकती है. वहीं, ललितपुर, झांसी, हमीरपुर, महोबा, जालौन, इटावा में हीट वेव का कहर दिखाई देगा.

शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
लखनऊ 36.0/22.0 101
आगरा 41.7/26.6 187
कानपुर 37.6/25.4 99
मेरठ 37.2/20.2 113
वाराणसी 37.8/24.2 53

(नोट – यह आंकड़ा शनिवार का है)

24 घंटे बाद बढ़ेगा तापमान

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में अगले 24 घंटे तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस का उछाल आएगा. वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है.

झांसी का पारा पहुंचा 44 डिग्री पार

लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार को यूपी का अधितकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. झांसी सबसे गर्म जिला रहा. यहां अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, बांदा का तापमान 43.6 सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar