टमाटर की खेती से बंपर कमाई चाहिए? ये टेकनिक अपनाओ और करो 10 लाख की कमाई
- April 20, 2025
- 0
Last Updated:April 20, 2025, 00:28 IST Tomato Cultivation: गुजरात के बोटाद के किसानों ने नेटहाउस विधि से टमाटर की खेती कर 10 लाख रुपये की कमाई की. सरकार
Last Updated:April 20, 2025, 00:28 IST Tomato Cultivation: गुजरात के बोटाद के किसानों ने नेटहाउस विधि से टमाटर की खेती कर 10 लाख रुपये की कमाई की. सरकार
Last Updated:
नेट हाउस तकनीक से टमाटर की खेती में सफलता
हाइलाइट्स
बोटाद: किसान पारंपरिक खेती की विधि को छोड़कर अन्य विधियों की ओर भी रुख कर रहे हैं. नेटहाउस प्लान भी ऐसी ही एक विधि है. बोटाद के कुछ किसानों ने इस विधि से खेती की है, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है. इससे अन्य किसान भी प्रेरणा ले रहे हैं. बोटाद के शिरवाणिया गांव के किसान हरेशभाई पटेल और अशोकभाई फिलहाल नेटहाउस विधि से टमाटर की खेती कर रहे हैं.
लोकल 18 से बात करते हुए अशोकभाई ने बताया कि सरकार की ओर से हमें नेटहाउस बनाने के लिए 65 प्रतिशत सब्सिडी मिली थी और बोटाद जिला बागवानी कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के निरंतर मार्गदर्शन से हमने इस बार नेटहाउस विधि से खेती कर टमाटर की बंपर पैदावार हासिल की है.”
नेटहाउस विधि के फायदे
नेटहाउस की खेती के बारे में उन्होंने बताया कि हमने 1 एकड़ जमीन में नेटहाउस बनाया है. एक साल पहले ही नेटहाउस से खेती शुरू की थी, सबसे पहले नेटहाउस से 2200 मण खीरे का उत्पादन किया था, जिससे हमें काफी फायदा हुआ था. खीरे को हमने राजकोट और अहमदाबाद में 20 से 40 रुपये प्रति किलो के भाव में बेचा और कुल 10 लाख 50 हजार रुपये की बिक्री की. इसके बाद फसल बदलने के लिए टमाटर लगाए. 16 नवंबर को हमने टमाटर की बुवाई की और इन टमाटरों का बाजार भाव 15 रुपये प्रति किलो तक मिल रहा है.
कम पानी में भी खेती हो सकती है
नेटहाउस के फायदे के बारे में अशोकभाई ने बताया कि नेटहाउस से खेती करने पर रोग और कीट नहीं लगते, इसलिए फसल पर कीटनाशक दवाओं का उपयोग सीमित रहता है. आने वाले समय में हम नेटहाउस में ही पूरी तरह से प्राकृतिक खेती करने की ओर प्रेरित हैं. साथ ही नेट के कारण जमीन की नमी बनी रहती है, जिससे कम पानी में भी खेती हो सकती है.
लोकल 18 से बात करते हुए किसान हरेशभाई ने बताया, “मैंने पढ़ाई नहीं की है, इसलिए मुझे इस नई खेती की विधि को समझने में थोड़ी मुश्किलें आती हैं, लेकिन मेरे मित्र अशोकभाई और बागवानी विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन के कारण मैं भी खेती के क्षेत्र में अच्छा उत्पादन कर रहा हूं.”
न नौकरी छोड़ी, न खेती का शौक… बंजर जमीन में उगाया अनार और ऐसे कमा लिए 35 लाख
बता दें कि नेटहाउस में खेती से वातावरण को कंट्रोल रखा जा सकता है, जिससे साल में कई बार फसल ली जा सकती है. किसानों को ग्रीन हाउस, नेट हाउस, कोल्ड-स्टोरेज, कोल्ड चेन, पैकहाउस जैसी सुविधाएं और आधुनिक बागवानी खेती की तकनीकी जानकारी मिल रही हैं.
