Laughter Chefs 2 Promo: निया शर्मा ने सिस्टम से लिया पंगा
- April 19, 2025
- 0
Last Updated:April 19, 2025, 19:23 IST Laughter Chefs 2: ‘लाफ्टर शेफ-2’ जो की बहुत ही मजेदार चल रहा है में हाल ही में निया शर्मा की एंट्री हुई
Last Updated:April 19, 2025, 19:23 IST Laughter Chefs 2: ‘लाफ्टर शेफ-2’ जो की बहुत ही मजेदार चल रहा है में हाल ही में निया शर्मा की एंट्री हुई
Last Updated:
‘लाफ्टर शेफ 2’ में मचा बवाल!…(फोटो साभार- file photo)
हाइलाइट्स
नई दिल्ली : कलर्स टीवी के हिट कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’(Laughter Chefs 2) में एक बार फिर जबरदस्त एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है और इसकी सबसे बड़ी वजह बनी हैं निया शर्मा. शो में आते ही निया ने अपने पुराने दबंग अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया है. उनके फैंस जहां इस वापसी से एक्साइटेड हैं, वहीं कुछ नए कंटेस्टेंट्स के लिए निया एक टेंशन का कारण बनती दिख रही हैं.
शो के एक लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि निया की किचन टेबल से कुछ खाने का सामान गायब हो गया. निया को जैसे ही इस चोरी का शक होता है, उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है.
वो जोर से चिल्लाते हुए कहती हैं, ‘हमारा ब्रेड कौन ले गया? मुंह तोड़ दूंगी मैं घूंसा मार के!’ इसके बाद उनका सीधा निशाना जाता है बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव पर. निया बिना हिचक के बोलती हैं, एल्विश, तुम्हें क्या लगता है मैं तुमसे डर गई हूं, ब्रो? मेरी ब्रेड वापस करो. मैंने तुम्हें चोरी करते देखा है.’
एल्विश तुरंत रिएक्ट करते हैं और खुद को बचाते हुए कहते हैं, ‘मेरी तलाशी ले लो आप.’ लेकिन निया पीछे हटने वालों में से नहीं हैं. वो और भी तेज आवाज में दोबारा बोलती हैं, ‘मेरा ब्रेड और बटर वापस दो!’
जब एल्विश पलटकर पूछते हैं, ‘बटर भी चाहिए साथ में? वो कहां से लाऊं?’ तो माहौल में हलकी-फुलकी हंसी आ जाती है.’
The banter between Nia & elvish. #niasharma #ElvishYadav
— SatyavadiLadki (@SatyavadiLadki) April 14, 2025
