February 20, 2026
Info Tech

1673km रेंज के साथ Huawei Luxeed R7 EREV हुई लॉन्च, कीमत Rs 35 लाख से शुरू

  • April 19, 2025
  • 0

Huawei और Chery ने मिलकर एक और नई इलेक्ट्रिक कार Luxeed R7 EREV को लॉन्च किया है। EREV ऐसे इलेक्ट्रिक व्हीकलों को नाम दिया गया है जिनमें एक्सटेंडेड

1673km रेंज के साथ Huawei Luxeed R7 EREV हुई लॉन्च, कीमत Rs 35 लाख से शुरू
Huawei और Chery ने मिलकर एक और नई इलेक्ट्रिक कार Luxeed R7 EREV को लॉन्च किया है। EREV ऐसे इलेक्ट्रिक व्हीकलों को नाम दिया गया है जिनमें एक्सटेंडेड रेंज मिलती है। इस EV को दो ट्रिम्स- Max और Ultra में लॉन्च किया गया है। Luxeed R7 में CATL की ओर से 53.4kWh LFP बैटरी लगी है। इसमें HarmonyOS 4 पर चलने वाला डैशबोर्ड मिलता है। सेंट्रल टच स्क्रीन 15.6 इंच की है। ब्रेकिंग के लिए कहा गया है कि गाड़ी 100km/h से 0 स्पीड पर आने में 35.6 मीटर की दूरी लेती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Yashoraj IT Solutions

Huawei Luxeed R7 EREV price

Luxeed R7 EREV के Max वेरिएंट की कीमत RMB 299,800 (लगभग 35 लाख रुपये) है। जबकि इसका Ultra वेरिएंट RMB 319,800 (लगभग 37.5 लाख रुपये) की कीमत का बताया गया है।
 

Huawei Luxeed R7 EREV range, features

Luxeed R7 की लम्बाई 5 मीटर है। यह SUV 0.247 Cd के लो-ड्रैग कॉफिशिएंट के साथ आती है। EV का डिजाइन कंपनी ने स्लीक और मॉडर्न रखा है। इसमें हिडन डोर हैंडल, पनोरेमिक रूफ, LED लाइट बार दिए गए हैं। कंपनी ने इसे 8 अलग-अलग रंगों में पेश किया है जिसमें नया Tourmaline Blue शेड बेहद आकर्षक है। इसमें 52 लीटर फ्रंक क्षमता है और रियर सीट फोल्ड होने के बाद 2130 लीटर स्टोरेज क्षमता है। मनोरंज के लिए इलेक्ट्रिक कार में 17 स्पीकर्स का सिस्टम लगा है। इसमें 1000W पावर के साथ हुवावे ब्रांडेड ऑडियो मिलता है। दोनों ही ट्रिम्स में 1.5L 4-सिलेंडर रेंज एक्सटेंडर मिलते हैं।

Luxeed R7 में CATL की ओर से 53.4kWh LFP बैटरी लगी है। यह हुवावे के Jujing 400V प्लेटफॉर्म पर रन करती है जो इसे 20% से 80% तक केवर 15 मिनट में पहुंचा सकता है। कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि एक बार की फुल बैटरी, और फ्यूल टैंक फुल होने पर इसका Max मॉडल 1673 किलोमीटर की रेंज निकाल सकता है। दावा है कि यह 0 से 100km/h की रफ्तार केवल 7.4 सेकंड में हासिल कर सकती है। 

वहीं, ज्यादा स्पीड चाहिए तो Ultra ट्रिम के साथ यह और फास्ट हो जाती है। डुअल मोटर्स इसमें 510hp की कम्बाइन पावर देती हैं। इसमें गाड़ी 100km/h की रफ्तार तक केवल 4.9 सेकंड में पहुंच जाती है। लेकिन यहां पर रेंज थोड़ी घट जाती है। यह ट्रिम 1551 किलोमीटर रेंज तक जा सकता है। इसके अलावा गाड़ी में लेटेस्ट Qiankun ADS 3.0 सिस्टम लगा जिसमें 192-line LiDAR, 3 मिलीमीटर वेव रडार, 12 अल्ट्रासोनिक सेंसर, और 11 कैमरा लगे हैं। इसमें HarmonyOS 4 पर चलने वाला डैशबोर्ड मिलता है। सेंट्रल टच स्क्रीन 15.6 इंच की है। OTA अपडेट्स का सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए कहा गया है कि गाड़ी 100km/h से 0 स्पीड पर आने में 35.6 मीटर की दूरी लेती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar