February 20, 2026
Trending

कार से उतरकर भागा दूल्हा, इंतजार करती रही दुल्हन, फिर ऐसी हालत में मिला

  • April 19, 2025
  • 0

Last Updated:April 19, 2025, 14:01 IST Amethi News: यूपी के अमेठी में बारात घर से निकली ही थी कि दूल्हा कार से उतरकर भागने लगा. लोगों ने उसे

कार से उतरकर भागा दूल्हा, इंतजार करती रही दुल्हन, फिर ऐसी हालत में मिला

Last Updated:

Amethi News: यूपी के अमेठी में बारात घर से निकली ही थी कि दूल्हा कार से उतरकर भागने लगा. लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला. वह बार-बार अपनी गलत लोकेशन बताया रहा. कुछ देर बाद ऐसी खबर मिली, जिसे …और पढ़ें

कार से उतरकर भागा दूल्हा, इंतजार करती रही दुल्हन, फिर ऐसी हालत में मिला

Yashoraj IT Solutions

पुलिस ने दूल्हे का शव बरामद किया. (तस्वीर सांकेतिक)

हाइलाइट्स

  • दूल्हा अचानक कार से कूदकर फरार हो गया.
  • काफी देर तक लोगों को गुमराह करता रहा.
  • फिर रेलवे ट्रैक पर मिली लाश.

अमेठीः यूपी के अमेठी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जहां बीती शाम घर से बारात जा रहा दूल्हा अचानक कार से कूदकर फरार हो गया. काफी देर तक परिजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन, दूल्हा परिजनों को फोन पर गुमराह करता रहा. कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी मिली कि दूल्हे ने ट्रेन के आगे खड़े होकर कर अपनी जान दे दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची. स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी.

पुलिस हर एंगल से मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. दरअसल, यह पूरा मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के बनी रेलवे स्टेशन के पास का है. बीती शाम रायबरेली जिले के सलोन थाना क्षेत्र स्थित सूची चुराहे से रवि कुमार पुत्र राम किशोर यादव उम्र 30 साल की बारात मऊ जिले के घोसी जा रही थी. बारात बीती शाम गौरीगंज कस्बे के सैठा चौराहे के पास पहुंची ही थी की दूल्हा गाड़ी से उतरकर फरार हो गया.

यह भी पढ़ेंः Agra News: तलवारें, बंदूकें लहराईं…अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, रामजीलाल सुमन से मिलकर क्या बोले?

काफी देर किया गुमराह
काफी देर तक परिजन उसे फोन करते रहे, लेकिन दूल्हा उन्हें अलग-अलग जगह बताकर गुमराह करता रहा. इसी बीच प्रतापगढ़ से लखनऊ की तरफ जा रही ट्रेन पर सवार होकर दूल्हा बनी रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा और उतर गया. कुछ देर बाद प्रतापगढ़ से लखनऊ की तरफ जा रही मालगाड़ी के सामने खड़ा हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. लोको पायलट ने घटना कि जानकारी स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद पॉइंट मैन चंदन कुमार ने गौरीगंज रेलवे स्टेशन को दी गई जिसके बाद स्टेशन मास्टर संजय ने मेमो देते हुए गौरीगंज कोतवाली को घटना की जानकारी दी.

अब तक सामने नहीं आई वजह
सूचना मिलते ही गौरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की शुरू कर दी. घटना किलोमीटर नंबर 957/18-957/20 के बीच हुई. दूल्हे की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. जानलेवा कदम उठाने की वजह क्या रही यह अभी सामने नहीं आया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. रवि की शादी मऊ जिले के घोसी थाना इलाके के नवापुर गांव के रहने वाले आनंद यादव पुत्र स्व विक्रम यादव की बहन से होने वाली थी.

homeuttar-pradesh

कार से उतरकर भागा दूल्हा, इंतजार करती रही दुल्हन, फिर ऐसी हालत में मिला

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar