February 20, 2026
Trending

Kesari 2 XJaat Collection: 'केसरी 2' को 'जाट' ने भी दी कड़ी टक्कर

  • April 19, 2025
  • 0

Last Updated:April 19, 2025, 08:34 IST Kesari Chapter X Jaat Box Office Collection: अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ ने पहले दिन 7.5 करोड़ की कमाई की, जबकि

Kesari 2 XJaat Collection: 'केसरी 2' को 'जाट' ने भी दी कड़ी टक्कर

Last Updated:

Kesari Chapter X Jaat Box Office Collection: अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ ने पहले दिन 7.5 करोड़ की कमाई की, जबकि ‘स्काई फोर्स’ ने 12.25 करोड़ कमाए थे. सनी देओल की ‘जाट’ ने 9वें दिन 4.25 करोड़ कमाए और कुल 65…और पढ़ें

Kesari 2 XJaat Collection: 'केसरी 2' को 'जाट' ने भी दी कड़ी टक्कर

Yashoraj IT Solutions

सनी देओल दे रहे अक्षय कुमार को टक्कर. (फोटो साभारः फिल्म पोस्टर)

हाइलाइट्स

  • ‘केसरी चैप्टर 2’ ने पहले दिन 7.5 करोड़ कमाए.
  • ‘जाट’ ने 9वें दिन 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • ‘स्काई फोर्स’ ने पहले दिन 12.25 करोड़ कमाए थे.

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 1 X Jaat Box Office Collection Day 9: अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस से अच्छा रिस्पांस मिल कर हा है. अक्षय की फिल्म साल 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनकही कहानी बताती है. ‘केसरी चैप्टर 2’ ने उम्मीद के मुताबिक कम कलेक्शन किया है, लेकिन वीकेंड पर और माउथ पब्लिसिटी के जरिए इसे और अच्छा रिस्पांस मिलने की उम्मीद है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘केसरी चैप्टर 2’ ने शुरुआती अनुमानों के अनुसार 7.5 करोड़ रुपएकी कमाई की है. यह फिल्म अक्षय कुमार की पिछली फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के पहले दिन की कमाई को मात नहीं दे पाई है. जनवरी में रिलीज़ हुई ‘स्काई फोर्स’ ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी.

‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ में अक्षय कुमार ने सी. शंकरन नायर का किरदार निभाया हैय जो ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़कर जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई सामने लाने की कोशिश करते हैं. आर माधवन ने वकील नेविल मैककिनले का किरदार निभाया है और अनन्या पांडे ने दिलरीत गिल का किरदार निभाया है. यह फिल्म एक ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसका निर्देशन करण सिंह त्यागी किया है. यह करण की पहली फिल्म है.

बात करें, सनी देओल, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रणदीप हुड्डा स्टारर ‘जाट’ की रिलीज को 9 दिन हो गए है. 9वें दिन भी फिल्म अच्छा कलेक्शन किया है और वो भी अक्षय कुमार की फिल्म के सामने. ‘जाट’ ने 9वें दिन भी अच्छा खासा कलेक्शन किया. सनी देओल की फिल्म ने 9वें दिन 4.25 करोड़ रुपए का अनुमानित कलेक्शन किया है. ‘जाट’ ने भारत में अबतक कुल 65.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है.

homeentertainment

Kesari 2 XJaat Collection: ‘केसरी 2’ को ‘जाट’ ने भी दी कड़ी टक्कर

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar